ओशोआला का महत्वपूर्ण गोल
दूसरे हाफ में नाइजीरिया की ओसेनाची ओहेल ने 65वें मिनट में गोल दागकर नाइजीरिया को 2-1 से आगे किया। इसके बाद नाइजीरियाई टीम ने अपना गोल करने का सिलसिला जारी रखा और ओशोआला ने 72वें मिनट गोल करके टीम को 3-1 की महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई। हालांकि इसके बाद सह-मेजबान टीम के लिए अलाना कैनेडी मैच के इंजुरी समय (90+10वें मिनट) में गोल करने में सफल रहीं, लेकिन यह जीत या ड्रॉ के लिए काफी नहीं था। 11 बार की अफ्रीकन विजेता नाइजीरिया अपने अंतिम ग्रुप मैच में आयरलैंड की टीम के खिलाफ खेलेगी।
लिंडसे होरान के गोल की मदद से अमेरिका ने महिला फुटबॉल विश्व कप में नीदरलैंड के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ पर रोका। नीदरलैंड के लिए पहले हाफ में जिल रूर्ड ने गोल किया। अमेरिका के लिए बराबरी का गोल होरान ने 62वें मिनट में हेडर पर दागा। इससे पहले नीदरलैंड की खिलाड़ियों की छींटाकशी से होरान काफी गुस्से में थीं। इस मैच के बाद अमेरिका और नीदरलैंड दोनों ग्रुप-ई में शीर्ष पर हैं। अमेरिका का गोल औसत बेहतर होने के कारण उसकी स्थिति मजबूत है। इस टूर्नामेंट के 2019 के फाइनल में अमेरिका ने नीदरलैंड को ही 2-0 से हराया था।
टेल्मा एनकार्नाको के शानदार खेल की मदद से पुर्तगाल ने महिला विश्व कप में वियतनाम को 2-0 से हराकर उसे इस टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। पुर्तगाल के पास अभी भी अगले चरण में पहुंचने का मौका है जिसे अमेरिका के खिलाफ जीत या ड्रॉ की जरूरत है। इसके साथ ही वियतनाम को नीदरलैंड पर जीत दर्ज करनी होगी। पुर्तगाल के लिए टेल्मा (सातवां मिनट) ने एक गोल किया जबकि फ्रांसिस्का द्वारा किए गोल गोल (21वां मिनट) में भी मदद की।
इंग्लैंड ने महिला फुटबॉल विश्व कप में हैती को 1-0 से हराया। इंग्लैंड ग्रुप-डी में डेनमार्क के साथ शीर्ष पर है। डेनमार्क 2007 के बाद पहली बार महिला विश्व कप खेल रहा है और पहले मैच में उसने चीन को 1-0 से पराजित किया।