फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप का आगाज आज से, फ्रांस में 24 टीमों के बीच होगा महामुकाबला

Fri, 07 Jun 2019 05:50 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप - फोटो : social media
विज्ञापन

क्रिकेट वर्ल्ड कप के जोश के बीच आज से महिलाओं के फुटबॉल वर्ल्ड कप का भी आगाज हो रहा है। फीफा द्वारा आयोजित होने वाले महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप का आयोजन इस बार फ्रांस की राजधानी पेरिस में हो रहा है।

विज्ञापन

कब से कब तक होगा टूर्नामेंट

फुटबॉल महिला वर्ल्ड कप - फोटो : social media
एक महीने तक चलने वाले इस बड़े टूर्नामेंट में दुनियाभर से कुल 24 टीमें भाग ले रही हैं। 7 जून से शुरू होकर 7 जुलाई तक चलने वाले इस बार के वर्ल्ड कप में जीतने वाली चैंपियन टीम को इनाम के रूप में 24 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी।
 

किसके बीच होगा पहला मुकाबला

फीफा - फोटो : social media
बता दें कि पहली बार महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप का आयोजन 1991 में किया गया था। उसके बाद से इसका सात बार आयोजन हो चुका है। 

टूर्नामेंट में भाग लेने वाली कुल 24 टीमों को 6 ग्रुप में बांटा गया है। टूर्नामेंट का पहला मैच 7 जून (शुक्रवार) को मेजबान फ्रांस और दक्षिण कोरिया के बीच होगा। 

टीमें और ग्रुप

फीफा - फोटो : social media
ग्रुप ए: फ्रांस, दक्षिण कोरिया, नॉर्वे, नाइजीरिया।
ग्रुप बी: जर्मनी, चीन, स्पेन, दक्षिण अफ्रीका।
ग्रुप सी: ऑस्ट्रेलिया, इटली, ब्राजील, जमैका।
ग्रुप डी: इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, अर्जेंटीना, जापान।
ग्रुप ई:  कनाडा, कैमरून, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड ।
ग्रुप एफ: अमेरिका, स्वीडन, चिली, थाइलैंड।
विज्ञापन

वर्ल्ड कप का मस्कट

एट्टी - फोटो : social media
इस बार महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप का मस्कट मुर्गी का बच्चा है। इसे ‘ettie’ नाम दिया गया है। ये मस्कट जिंदगी और फुटबॉल के लिए जुनून को दिखाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें