हालांकि, कतर में एक हफ्ता गुजारने के बाद और इंग्लैंड के ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म होने के बाद अब वह वापस लौट चुके हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बेकहम कतर में एक अलीशान होटल में रुके थे और उसके लिए वह काफी रकम भी चुका रहे थे। अब वह उस होटल से चेकआउट कर चुके हैं। दोहा में बेकहम मैडेंरिन ओरियेंटल होटल में एक हफ्ते तक रुके थे। इस होटल की सुविधाओं की बात करें तो वह सुनकर आप चौंक जाएंगे।
डेविड बेकहम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस सूट में बेकहम रुके थे, वहां एक दिन का किराया 20000 पाउंड यानी 20 लाख रुपये है। बेकहम होटल के टॉप फ्लोर पर रुके थे। इसमें डाइनिंग एरिया, कोर्टयार्ड, प्राइवेट पूल और जिम की सुविधा थी। हालांकि, बेकहम ने इस होटल से चेकआउट करने का फैसला लिया, क्योंकि फैन्स को उनके इस होटल में रुकने के बारे में पता चल चुका था और होटल के बाहर भीड़ जमा होने लगी थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेकहम ने उस होटल में अपना एक पर्सनल शेफ भी किया था। वह शेफ बेकहम के लिए हर तरह की डिश सर्व करता था। फैन्स से बचने के लिए बेकहम प्राइवेट लॉबी से एंट्री करते थे। बेकहम को अपने समय का बेस्ट फुटबॉलर माना जाता है।
बेकहम इसी होटल में रुके थे
बेकहम का करियर
बेकहम ने 20 साल लंबे करियर के बाद 2013 में संन्यास लिया था। उन्होंने इस दौरान 19 मेजर ट्रॉफीज जीतीं। उन्हें अपने समय के महान मिड-फील्डर्स में से एक माना जाता है। साथ ही उन्हें सेट-पीस स्पेशलिस्ट भी माना जाता है। वह पहले इंग्लिश प्लेयर हैं, जिसने चार देशों (इंग्लैंड, स्पेन, यूएसए और फ्रांस) में लीग टाइटल्स जीते हैं।
इंग्लैंड के लिए 1996 में किया था डेब्यू
इंग्लैंड के लिए बेकहम ने 21 साल की उम्र में 1996 में डेब्यू किया था। वह इंग्लिश फुटबॉल टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 115 मैच खेले। साथ ही तीन फीफा वर्ल्ड कप में भी टीम का हिस्सा रहे। इसमें 1998, 2002 और 2006 वर्ल्ड कप शामिल है। बेकहम फुटबॉल के ग्लोबल अंबेस्डर भी हैं। वह दुनिया के हाईएस्ट अर्निंग फुटबॉलर भी रह चुके हैं। 2013 में वह हाईएस्ट पेड एथलीट भी बने थे।
बेकहम इसी होटल में रुके थे