फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA WC: ब्राजील के सुपरस्टार फुटबॉलर नेमार हुए भावुक, समर्थन के लिए केरल के फैन्स का आभार जताया, देखें

Fri, 16 Dec 2022 10:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

विश्व कप के दौरान केरल में प्रशंसकों का अपनी पसंदीदा टीमों के लिए समर्थन व्यक्त करने के लिए सजावट के साथ सड़कों पर उतरना एक आम दृश्य है, लेकिन इस बार उनके द्वारा की गई तैयारियों को दुनियाभर में सराहा गया।
विज्ञापन
नेमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्राजील के फुटबॉल स्टार नेमार ने अपनी टीम के समर्थन के लिए भारतीय फैन्स का आभार जताया है। उन्होंने खास तौर पर केरल के फैन्स को समर्थन के लिए धन्यवाद कहा है। फीफा वर्ल्ड कप में ब्राजील की टीम क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया के हाथों हारकर बाहर हो गई थी। ब्राजील को विश्व कप जीतने का फेवरेट माना जा रहा था। 
विज्ञापन

दरअसल, विश्व कप के दौरान केरल में प्रशंसकों का अपनी पसंदीदा टीमों के लिए समर्थन व्यक्त करने के लिए सजावट के साथ सड़कों पर उतरना एक आम दृश्य है, लेकिन इस बार उनके द्वारा की गई तैयारियों को दुनियाभर में सराहा गया। राज्य की पुलावूर नदी पर नेमार, अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के विशाल कट-आउट की फीफा ने भी तारीफ की थी। 

वहीं केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने केरल के प्यार और फुटबॉल के लिए बेजोड़ जुनून को स्वीकार करने के लिए फीफा को धन्यवाद दिया था। विजयन ने अपने ट्वीट में लिखा- केरल और केरल के लोगों ने हमेशा फुटबॉल से प्यार किया है। खेल के लिए हमारे बेजोड़ जुनून को स्वीकार करने के लिए फीफा को धन्यवाद।

अब नेमार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के माध्यम से अपने कट आउट की तारीफ की है कि उनके और ब्राजील के प्रति स्नेह दुनिया भर के कलाकारों से आया है। नेमार ने लिखा- स्नेह दुनिया में सभी कलाओं से आता है। बहुत बहुत धन्यवाद, केरल, भारत। नेमार ने 'नेमार फैन्स वेलफेयर एसोसिएशन' की तस्वीर को दोबारा पोस्ट किया, जिसने एक बड़े आदमी के कंधे पर बैठे एक युवा लड़के की तस्वीर लगाई थी। दोनों नेमार की ब्राजील वाली जर्सी पहने हुए थे और कट आउट को देख रहे थे।

जीत के बाद क्रोएशिया के गोलकीपर लिवाकोविच और हार के बाद रोते ब्राजील के नेमार - फोटो : FIFA World Cup/Twitter
ब्राजील ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया था। टीम तीन में से दो मैच जीतकर राउंड ऑफ-16 में पहुंची थी। नेमार ग्रुप स्टेज में चोटिल होकर नहीं खेले थी। हालांकि, राउंड ऑफ-16 में उन्होंने वापसी की और दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया। क्वार्टर फाइनल में ब्राजील ने नेमार के गोल की बदौलत 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन कुछ मिनट बाद क्रोएशिया ने वापसी करते हुए गोल दागा और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 
विज्ञापन

मैच एक्स्ट्रा टाइम के बाद पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा और क्रोएशिया ने 4-2 से जीत हासिल की।  इस तरह ब्राजील की टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि यह नेमार का आखिरी विश्व कप था। हालांकि, नेमार की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें