फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम में मची भगदड़ में 17 लोग मरे, मैदान में मौजूद दर्शकों को पता ही नहीं चला

Sun, 12 Feb 2017 12:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फुटबॉल` - फोटो : getty
विज्ञापन
अंगोला के उत्तर-पश्चिमी शहर उईगे के एक फुटबाल स्टेडियम में भगदड़ मचने के कारण कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों के घायल हो गए। अंगोला व पुर्तगाल के मीडिया के अनुसार दुर्घटना का कारण सैकड़ों लोगों की स्टेडियम में दाखिल होने की नाकाम कोशिश रही। इसके बाद दर्शकों ने गेट लांघने की कोशिश कर मैदान में जबरन घुसने की कोशिश की, जिससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


गेट लांघने के कोशिश में कुछ लोग गिर गए और पैरों के नीचे दब गए और इसी के चलते लोगों की मौत हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में वे लोग शामिल हैं जो नीचे गिर गए थे अथवा भगदड़ में फंस गए थे। इन लोगों की मौत का कारण दम घुटना पाया गया है। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

बाहर हुई भगदड़ का पता ही नहीं चला

फुटबॉल मैदान में हुई भगदड़ - फोटो : Business Reports
चश्मदीदों के मुताबिक स्टेडियम में दाखिल होने की कोशिश कर रही भीड़ के अंदर जाने से 8 हजार है। यदि भीड़ को अंदर जाने दिया जाता तो स्टेडियम पूरी तरह भर जाता। स्थानीय अस्पताल के निदेशक ने बताया कि, "कुछ लोगों को दूसरों के ऊपर से होकर चलना पड़ा, जिसमें 76 लोग घायल हुए। इनमें से 17 की मौत हो गई है और पांच की हालत गंभीर है।"

यहां घरेलू टीम सांता रीता डी कासिया और रीक्रिएटिवो डी लिबोला के बीच पहले मैच को देखने के लिए दर्शक एकत्रित हुए थे। मैदान में बैठे दर्शकों का कहना है कि बाहर हुई उन्हें भगदड़ का पता ही नहीं चला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें