फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA अंडर-17 विश्व कप: अमरजीत संभालेंगे टीम इंडिया की कमान

Wed, 20 Sep 2017 12:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
india fifa
विज्ञापन
मिडफील्डर अमरजीत सिंह को आगामी फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिए सर्वसम्मति से भारतीय टीम का कप्तान चुना गया है। कोच लुईस डि मातोस ने चार नामों का सुझाव दिया था। टीम में शामिल सभी 27 खिलाड़ियों से कागज पर कप्तान के लिए अपनी पसंद लिखने को कहा था। पहले नाम को पांच अंक, दूसरी पसंद को तीन और अंतिम पसंद को एक अंक दिया जाना था। खिलाड़ियों ने सर्वसम्मति से अमरजीत को कप्तान बनाने के लिए वोट किया।
विज्ञापन


वोटिंग में दूसरे स्थान पर रहे जितेंदर सिंह टीम के उप कप्तान होंगे। पिछले वर्ष एएफसी अंडर-16 चैंपियनशिप में टीम की अगुवाई करने वाले सुरेश सिंह वोटिंग में तीसरे स्थान पर रहे। एआईएफएफ के एक अधिकारी ने बताया कि डिफेंडर संजीव स्टालिन को चौथा स्थान मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें