फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय फुटबॉल टीम को लगा तगड़ा झटका, रैंकिंग में हुआ बड़ा नुकसान

Fri, 15 Sep 2017 09:40 AM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल टीम
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल टीम को फीफा द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में 10 स्थान का भारी नुकसान हुआ है। टीम को दस स्थानों का नुकसान हुआ है। भारतीय टीम टॉप 100 टीमों से बाहर होकर अब 107वें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, जर्मनी ने ब्राजील को पछाड़ते हुए एक बार फिर फीफा रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुनील छेत्री के नेतृत्व वाली भारतीय फुटबॉल टीम ने हाल ही में खेले गए तीन में से दो मैचों में जीत हासिल की है और एक मैच ड्रॉ खेला है। इसके बाद भारतीय टीम को जुलाई में फीफा रैंकिंग में 96वां स्थान हासिल हुआ था।

ये भी पढ़ें : गुरप्रीत ने रचा इतिहास, बने यूरोपा लीग में खेलने वाले पहले भारतीय फुटबॉलर

बता दें कि ट्राई सीरीज फुटबॉल टूर्नामेंट में भारत ने जहां मॉरीशस और सैंट किट्स को मात दी थी जबकि नेविस के साथ उसका मैच ड्रॉ हुआ था। इसके बाद भारत ने 2019 एएफसी एशिया कप क्वालीफिकेशन के तीसरे दौर में मकाऊ को विदेशी जमीं पर 2-0 से मात दी थी। मई के बाद से पहली बार भारत फीफा रैंकिंग में शीर्ष 100 टीमों की रैंकिंग से बाहर हुआ है।
विज्ञापन


बहरहाल, फीफा रैंकिंग में जर्मनी से पिछड़ने के बाद ब्राजील दूसरे और यूरोपियन चैम्पियन पुर्तगाल तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा, अर्जेटीना की टीम एक स्थान फिसलते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इस रैंकिंग में शीर्ष-10 टीमों की सूची में बेल्जियम, पोलैंड, स्विट्जरलैंड, फ्रांस, चिली और कोलंबिया शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें