दो बार की चैंपियन घाना की टीम ने अपने उपमहाद्वीपीय पड़ोसी नाइजर को 2-0 से हराकर फीफा अंडर-17 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है जहां उसका सामना माली से होगा।
डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कप्तान एरिक अय्याह ने (45+4) पेनाल्टी के सहारे गोल कर घाना को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद मैच के 90वें मिनट में स्थानापन्न खिलाड़ी रिचर्ड डांसो ने गोल कर घाना की बढ़त को दोगुना कर दिया।
घाना और माली अंतिम-8 में 21 अक्तूबर को गुवाहाटी में आमने-सामने होंगे। मुकाबले से पहले घाना का ही पलड़ा भारी माना जा रहा था। घाना वर्ष 1991 और 1995 में खिताब जीत चुकी है।