फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA U-17 World cup: जर्मनी के लिए आज करो या मरो का मुकाबला

Fri, 13 Oct 2017 08:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोच्चि
विज्ञापन
- फोटो : indian express
विज्ञापन
ईरान के हाथों 0-4 से हार का यूरोपियन पावर हाउस जर्मनी के मनोबल पर असर पड़ा है। शुक्रवार को उसका मुकाबला अफ्रीकी टीम गिनी से है। नॉकआउट प्रवेश के लिए उसे इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी जरूरी है।
विज्ञापन


इस विश्व कप के लिए यूरोप से पांचवें स्थान पर रहकर क्वालिफाई करने वाली जर्मनी की टीम ने कोस्टा रिका के खिलाफ 2-1 की जीत से अपने अभियान की शुरुआत की थी लेकिन ईरान के हाथों अप्रत्याशित हार उसके लिए बड़ा झटका थी। ग्रुप सी के इस मुकाबले में शुक्रवार को अगर टीम को हार मिलती है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

पढ़ेंः- FIFA U-17 WC: कोलंबिया ने किया बड़ा उलटफेर, अमेरिका को दी 3-1 से मात

कोच क्रिश्चियन वूएक की टीम को जीत के साथ ग्रुप की दो शीर्ष टीमों के रूप में अंतिम 16 टीमों में जगह मिल जाएगी। छह अंक के साथ ईरान की टीम पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है। जर्मनी के लिए भी ड्रॉ भी काफी होगा लेकिन टीम जीत के साथ अगले दौर में जाना चाहेगी।
विज्ञापन


उससे उसे वह विश्वास हासिल करने में मदद मिलेगी जो ईरान के खिलाफ हार से टूट गया है। ईरान के खिलाफ टीम ने गेंद पर कब्जा तो बनाए रखा था लेकिन उसके फारवर्ड बिल्कुल फ्लाप रहे थे। जर्मनी ने चार बेहतरीन हमले बोले जबकि ईरान की टीम ने गोल पर 12 जोरदार हमले किए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें