लगातार दो मुकाबले जीतने वाली ईरान की टीम फीफा अंडर-17 विश्व कप में शुक्रवार को कोस्टा रिका के खिलाफ अपने विजय अभियान को आगे बढ़ाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पिछले मुकाबले में जर्मनी को हराने के बाद ईरान के हौंसले बुलंद हैं।
ग्रुप सी में छह अंकों के साथ ईरान पहले स्थान पर है। उसने अमेरिका, पराग्वे, ब्राजील, फ्रांस और इंग्लैंड के साथ पहले ही नॉकआउट दौर में जगह बना ली है। एशियाई ‘जाइंट किलर’ ईरान ने जर्मनी को 4-0 से से शिकस्त दी थी।
पढ़ेंः- FIFA U-17 WC: माली ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर बनाई प्री क्वार्टर फाइनल में जगह
ईरान के कोच अब्बास चामानियन ने कहा, ‘जर्मनी के खिलाफ हमारे लड़कों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने इकाई के रूप में प्रदर्शन किया था। यह उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन था। यदि हम इसी तरह से खेलते रहे तो हमारे पास फाइनल में पहुंचने का मौका बन सकता है।’