अपना पहला फीफा टूर्नामेंट खेल रही अफ्रीकी टीम नाइजर ने शनिवार को उत्तरी कोरिया को ग्रुप डी मुकाबले में 1-0 से हराकर अप्रत्याशित जीत हासिल की। निर्णायक गोल सलीम अबदोराहमने ने 59वें मिनट में किया। दांहिने छोर से हबीबोयू सोफिने ने क्रास सलीम की ओर फेंका जिन पर किसी विपक्षी खिलाड़ी की नजर नहीं थी और सलीम ने दमदार किक लगाकर मौका भुना लिया।
पहले हाफ में उत्तरी कोरिया की टीम ने अच्छा खेल दिखाया था। एक बार टीम ने लगभग गोल कर ही दिया था जब कप्तान यून मिन का शॉट गोलपोस्ट से टकराकर रह गया था। दूसरे हाफ में नाइजर ने लगातार हमले बोले।