ईरान की टीम ने ग्रुप सी मुकाबले में गिनी को 3-1 से हरा दिया। अलायर सयाद (59), एम शरीफी (70 पेनाल्टी) और एस करीमी (90) ने विजयी टीम की ओर से गोल किए जबकि गिनी की ओर से एकमात्र गोल फंतजे टोरे (90) ने इंजरी टाइम में किया। फंतजे का एक हेडर गोलपोस्ट से टकराकर भी रह गया था।
पहले हाफ में दोनों टीम के बीच जोरदार टक्कर हुई लेकिन यह हाफ गोलरहित रहा था। मैच के चारों गोल अंतिम तीस मिनट में हुए। बीस गज की दूरी से लगाया गया सयाद का गोल दर्शनीय था।