फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA U-17 WC: माली ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर बनाई प्री क्वार्टर फाइनल में जगह

Fri, 13 Oct 2017 12:12 AM IST
हेमंत रस्तोगी/नई दिल्ली
विज्ञापन
माली फुटबॉल टीम - फोटो : FIFA
विज्ञापन
माली की सर्वश्रेष्ठ फीफा रैंकिंग साल 2013 में 23 रही है लेकिन उन्होंने कभी फुटबाल के सीनियर फीफा वर्ल्ड कप में शिरकत नहीं की है। बावजूद इसके माली जब अंडर.17 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत पहुंची तो उनकी गिनती खिताब के दावेदारों में हो रही थी। यह मजाक नहीं सच्चाई है। माली साल 2015 के अंडर.17 वर्ल्ड कप की उप विजेता है। हालांकि यहां परागुए के खिलाफ 2.3 से हार मिलने के बाद उसकी शुरुआत तो खराब रही लेकिन इसके बाद इस देश ने धमाकेदार वापसी की है। पहले तुर्की को 3-0 से परास्त किया और बृहस्पतिवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए पूल बी के अंतिम मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-1 से हरा ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन


माली ने दिखा दिया कि वह यूं ही पिछली बार के उप विजेता नहीं हैं। नॉक आउट में पहुंचने के लिए अफ्रीकन टीम को हर हाल में जीत की जरूरत थी, जो उनके हिस्से में आसानी से आई। 18वें मिनट में सलाम जिदोउ ने जिस तरह से गोल किया उसे लंबे समय तक याद किया जाएगा। दाएं छोर पर बॉक्स में खड़े लसाना डियाए ने अनमार्क्ड सेंट्रल मिडफील्डर जिदाओ को बैक पास दिया। उन्होंने लगभग 80 गज की दूरी से जो राइट फुटर जड़ा वह गोली को छकाते हुए बांए गोल पोस्ट में समा गया। हालांकि माली के हिस्से में जीत 3-1 से आईए लेकिन यह अंतर 5-1 हो सकता था। दो मौकों पर माली की ओर से गोल पर साधा गया निशाना गोल पोस्ट से टकराकर वापस लौटा। पहले हॉफ में माली एक गोल की बढ़त लिए था।

दूसरे हॉफ में जेमोसे ट्राओर का गोल भी अकल्पनीय था। बाएं फ्लैंक से उन्होंने जोरदार फर्राटा भरते हुए 60 गज के बॉक्स के ऊपर से लेफ्ट फुटर लिया जो सीधे गोल में था। न्यूजीलैंड के अतिरिक्त खिलाड़ी चाली स्प्रैग ने 70वें मिनट में हेडर से गोल कर अंतर 1.2 कर दियाए लेकिन 12 मिनट बाद ही डियाए ने एक और गोल न्यूजीलैंड की उम्मीदों को खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें