फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U-17 विश्वकप: ब्राजील का विजयी आगाज, स्पेन को दी 2-1 से मात

Sun, 08 Oct 2017 01:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
ब्राजील फुटबॉल टीम - फोटो : FIFA
विज्ञापन
दक्षिण अमेरिकी चैंपियन ब्राजील की टीम अंडर-17 फीफा विश्व कप के शुरुआती में यूरोपीय पावरहाउस स्पेन को 2-1 से हराकर अपने मजबूत इरादों के संकेत दे दिए हैं। खिताब की मजबूत दावेदार दक्षिण अमेरिकी टीम अपने फुटबॉल कौशल के लिए जानी जाती है और मजबूत प्रतिद्वंद्वी स्पेन के खिलाफ एक गोल से पिछड़ने के बाद जीत दर्ज कर उसने पहले ही मैच में अपना जादू दिखा दिया है।
विज्ञापन


ग्रुप डी की दोनों मजबूत टीमों के बीच मुकाबला देखने के लिए स्टेडियम खचाखच भरा था। स्पेन ने पांचवें मिनट में ही बढ़त हासिल कर ली थी जब ब्राजील के रक्षक खिलाड़ी वेस्ले ने आत्मघाती गोल कर दिया था लेकिन इसके बावजूद लिंकलोन (25 वां मिनट) और पाउलिन्हो (46) ने गोल कर मैच का रुख बदल दिया। टीम के स्टार खिलाड़ी विनसियस जूनियर टूर्नामेंट के लिए भारत नहीं आ पाए लेकिन उसकी लिंकलोन, पाउलिन्हो और ब्रेनर की आक्रामक तिकड़ी ने उनकी कमी का अहसास नहीं होने दिया। एलेन और एंटोनिया ने तिकड़ी को अच्छा सहयोग दिया। 

स्पेन की टीम में पांच खिलाड़ी ला मैसिया अकादमी से और चार रिएल मैड्रिड अकादमी से हैं लेकिन खिलाड़ी कोच्चि की गर्मी और उमस से परेशान नजर आए। दूसरी ओर ब्राजील को मौसम के चलते खास परेशानी नहीं हुई क्योंकि टीम दस दिन पहले ही भारत आ चुकी थी। तेज गति से शुरू हुए खेल को देखकर लग रहा था कि दो चैंपियन टीमों के बीच इस मैच में काफी गोल देखने को मिलेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अलबत्ता बेहतरीन पास, लयबद्ध चालें और पलटवार हलचलें देखने को मिलीं।
विज्ञापन


 पहले गोल के समय स्पेन के फेरान टोरेस ने दाएं छोर पर विपक्षी खिलाड़ी को छकाते हुए क्रॉस फेंका जिस पर मोखुलिस ने शॉट कस दिया लेकिन गेंद डिफेंडर वेस्ले के पांव से लगती हुई गोलपोस्ट में समा गई। स्पेन एक गोल से बढ़त लेने के बाद कुछ चढ़कर खेली लेकिन जल्द ही ब्राजील ने मैच पर नियंत्रण बनाना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें