फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA U-17 World Cup: कोलंबिया ने भारत को दी 2-1 से मात

Tue, 10 Oct 2017 05:30 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
भारत बनाम कोलंबिया - फोटो : FIFA
विज्ञापन
फीफा विश्वकप में ग्रुप एक के अपने दूसरे मैच में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद भारतीय टीम को 2 के मुकाबले 1 गोल से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने पहले हाफ में शानदार खेल दिखाया। इस दौरान दो बार गोल करने के दो मौके गंवा दिए। पहला हाफ 0-0 की बराबरी के साथ समाप्त हुआ। ऐसा लग रहा था कि यदि टीम इंडिया ने पहले हाफ जैसा खेल जारी रखा तो वो मैच में जीत हासिल कर सकती है। 
विज्ञापन


लेकिन दूसरे हाफ में कुछ और ही कहानी लिखी थी। कोलंबियन स्ट्राइकर जुआन पेनलोजा ने दूसरे हाफ के चौथे मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच पहले हाफ की तरह बराबरी का खेल चलता रहा लेकिन मैच के 82वें मिनट पर कॉर्नर किक पर जैकसन के हेडर ने भारत को 1-1 की बराबर पर ला दिया। विश्वकप में अपने पहले गोल का जश्न भारतीय खिलाड़ी एक मिनट भी नहीं मना सके। पेनलोजा ने एक मिनट बाद ही 83वें मिनट में दूसरा गोल दागते हुए एक बार फिर अपनी टीम को बढ़त दिलवा दी। 
विज्ञापन


इसके बाद टीम इंडिया मैच में वापसी नहीं कर सकी। अंत में इंजरी टाइम के रुप में मिले पांच अतिरिक्त मिनट में भी कोई टीम गोल नहीं कर सकी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें