फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA U-17 World Cup: न्यूजीलैंड को मात देकर राउंड-16 में पहुंची पराग्वे 

Tue, 10 Oct 2017 04:03 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
एनिबल वेगा - फोटो : FIFA
विज्ञापन
फीफा विश्वकप में सोमवार को नवी मुंबई में पराग्वे और न्यूजीलैंड के बीच करारी भिडंत हुई। मैच में पराग्वे ने शानदार वापसी करते हुए 4-2 से जीत हासिल की और राउंड ऑफ 16 में जगह पक्की करने वाली पहली टीम बनी। पराग्वे की जीत के हीरो दो गोल जड़ने वाले एनिबल वेगा रहे। 
विज्ञापन


पराग्वे ने मैच में शानदार शुरुआत करते हुए दूसरे ही मिनट में गोल दाग कर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। लेकिन मैच के 20वें और 34वें मिनट में पराग्ले के लिए बुरे सपने जैसे साबित हुए। एलेक्सिस दुआर्ते ने दो ओन गोल ने 1-2 से टीम को पीछे कर दिया। दुआर्ते के दो ओन गोल की बदौलत न्यूज़ीलैण्ड ने बिना गोल किए पहले हाफ का अंत बढ़त के साथ किया। 

इसके बाद दूसरे हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होती रही। लेकिन मैच के 75वें और 78वें मिनट में एनिबल वेगा के पैर से निकले लगातार दो गोल ने फिर से पैराग्वे को बढ़त दिला दी। 3-2 से आगे चल रही दक्षिण अमेरिकी टीम ने अंतिम समय में इंजरी टाइम में एक और गोल किया और 4-2 के साथ मैच अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें