फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA U-17 World Cup: जीत की लय बरकरार रखने उतरेगा ब्राजील

Tue, 10 Oct 2017 09:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोच्चि
विज्ञापन
ब्राजील टीम - फोटो : fifa
विज्ञापन
अपने पहले ही मैच में धमाकेदार वापसी कर जीत दर्ज करने वाली ब्राजील की टीम दूसरे मैच में उत्तर कोरिया के खिलाफ जीत दर्ज कर नॉकआउट में जगह सुनिश्चित करने के इरादे से उतरेगी। खिताब की प्रबल दावेदारों में शुमार ब्राजील ने ग्रुप डी मैच में स्पेन के खिलाफ 2-1 से जीत दर्ज की थी। उसकी कोशिश इस मुकाबले में भी जीत की लय बरकरार रखने की होगी।
विज्ञापन


पढ़ेंः- FIFA U-17 WC: नाइजर के खिलाफ स्पेन की नजर वापसी पर, मुकाबला आज

चौथी बार खिताब जीतने के इरादे से इस टूर्नामेंट में उतरी ब्राजील की टीम ने स्पेन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। उत्तर कोरिया को पहले मैच में नाइजर ने हराया था। उत्तर कोरिया की टीम आक्रामक फुटबॉल के लिए नहीं जानी जाती है। देखना दिलचस्प होगा कि ब्राजील की टीम को वह किस तरह रोकने में कामयाब होती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें