कोलकाता के युवा भारती कृरांगन में इंग्लैंड और जापान के बीच एक यादगार मुकाबला खेला गया। छठवें प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। लेकिन निर्धारित समय के बाद भी बराबर रहे मुकाबले का फैसला पेनल्टीशूट आउट से हुआ जिसे इंग्लैंड ने 5-2 से अपने नाम कर अंतिम आठ में जगह पक्की कर ली।
दोनों टीमों की ओर से कई प्रयासों के बाद भी पहला हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। दोनों टीमों की रक्षापंक्तियों ने शानदार खेल का मुजाहिरा पेश किया। सेकेंड हाफ में भी दोनों टीमें गोल के लिए जद्दोजहद करती रहीं लेकिन किसी के हाथ सफलता नहीं लगी।
अतिरिक्त समय में भी जब फैसला नहीं हुआ तो फैसला पेनल्टीशूटआउट से करने की नौबत आ गई। ऐसे में फैसला 5-3 से इंग्लैंड के पाले में चला गया और जापान का अभियान यहीं समाप्त हो गया।