फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA U-17 World Cup 2017: एकतरफा मुकाबले में जापान ने होंडुरस को दी मात  

Mon, 09 Oct 2017 04:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
नाकामुरा - फोटो : FIFA
विज्ञापन
फीफा अंडर-17 विश्वकप में रविवार को गुवाहाटी में खेले गए ग्रुप ई के मैच में जापान ने होंडुरस को मात करारी मात दी। एक तरफा रहे मुकाबले में जापान ने होंडुरस के एक के मुकाबले 6 गोल दागे।  मैच में पहले गोल के लिए दर्शकों और जापानी टीम को 22वें मिनट तक इंतजार करना पड़ा। लेकिन इसके बाद नाकामुरा ने गोलों की हैट्रिक जड़ जापान को 43वें मिनट में 3-1 की बढ़त दिला दी। 36वें मिनट में पलासियो ने गोल कर गोल अंतर को कम करने की कोशिश की लेकिन नाकामुरा के तूफान के आगे सब होंडुरस की रक्षा पंक्ति पूरी तरह नाकाम रही। इसके बाद पहले हाफ के आखिरी मिनट में कूबो ने गोल कर जापान की बढ़त को 4-1 कर दिया।  नाकामुरा इस टूर्नामेंट में हैट्रिक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने।   
विज्ञापन


मैच के दूसरे हाफ में भी जापान का दबदबा जारी रहा। 51वें मिनट में मियाशिरो ने गोल कर जापान की बढ़त को 5-1 का कर दियाय़ इसके बाद भी जापानी खिलाड़ियों ने होंडुरस के खिलाफ आक्रमण जारी रखा। इसका फायदा उन्हें मैच के 90वें मिनट में मिला और जापान ने 6-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। सुज़ुकी ने मैच का कुल सातवां गोल किया। दूसरे हाफ में होंडुरस कोई भी गोल नहीं कर सकी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें