फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA U-17 World Cup 2017: इंग्लैंड ने चिली के खिलाफ की धमाकेदार शुरुआत 

Mon, 09 Oct 2017 03:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
जॉडन सांचो - फोटो : FIFA
विज्ञापन
अंडर-17 विश्वकप की शुरुआत से पहले इंग्लैंड के लिए तुरुप का इक्का माने जा रहे जॉडन सांचो प्रशंसकों की आशाओं पर पूरी तरह खरे उतरे। उनके दो गोलों की बदौलत इंग्लैंड ने ग्रुप एफ के मैच में आसानी से दक्षिण अमेरिकी टीम चिली को 4-0 से रौंद दिया। 
विज्ञापन


दक्षिण अमेरिकी कप की उपविजेता चिली इंग्लैंड के खिलाफ मैच में कहीं नजर नहीं आई। मैच के पांचवें मिनट में चिली की टीम 1-0 के अंतर से पिछड़ गई। सांचो ने चिली के दो डिफेंडरों को छकाते हुए गेंद को गोल तक पहुंचा दिया और हडसन ने उसे गोल में तब्दील कर दिया। पहले हाफ में शानदार खेल दिखाने के बावजूद इंग्लैंड को अपनी बढ़त को दुगना करने के लिए दूसके हाफ का इंतजार करना पड़ा। 1-0 के साथ पहले हाफ का समापन हुआ। 

दूसरे हाफ मे इंग्लैंड की टीम एक नए जोश में दिखाई दी। ऐसा लगा कि वह सीधे फोर्थ गियर लगाकर मैदान पर उतरी है। मैच के 51वें मिनट में ही इंग्लैंड ने दूसरा गोल दागकर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। यह सांचो का मैच में पहला गोल था। 9 मिनट बाद ही सांचो ने एक और गोल कर इंग्लैंड की बढ़त को 3-0 कर दिया। तीसरे गोल के बाद बाद अगले 20 मिनट तक दोनों ही टीमों में से कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।  मैच के 79वें मिनट में रेफरी ने चिली के गोलकीपर को रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया। इसके बाद मिले पेनल्टी शूटआउट में इंग्लैंड के गोमेज ने गोल कर मैच में 4-0 की बढ़त बना ली। जहां से चिली के लिए वापसी कर पाना लगभग असंभव हो गया। अंतिम समय़ में चिली कोई कमाल नहीं दिखा सकी और मैच इंग्लैंड के नाम रहा। इंग्लैंड की टीम ने चिली के खिलाफ शानदार खेल से ये दिखा दिया कि  उन्हें इस टूर्नामेंट के प्रबल दावेदारों में से एक क्यों माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें