मेजबान फ्रांस और जर्मनी ने फीफा महिला विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए दूसरी जीत दर्ज करके नॉकआउट में जगह बनाने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। फ्रांस ने ग्रेनोबल में खेले गए ग्रुप ए के मैच में नार्वे को 2-1 से हराया। उसकी तरफ से वेलेरी गाविन ने 46वें मिनट में गोल किया लेकिन वेंडी रेनार्ड के 54वें मिनट में किए गए आत्मघाती गोल से नार्वे बराबरी करने में सफल रहा। फ्रांस को 72वें मिनट में पेनल्टी मिली जिस पर इयुगेनी ली सोमेर ने गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ।