फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप इतिहास में महज दूसरी बार भिड़ेंगे मैक्सिको और कैमरून

Fri, 13 Jun 2014 10:55 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नटाल में फीफा वर्ल्ड कप 2014 की सबसे भाग्यशाली क्वालिफायर टीमों में शामिल मैक्सिको और कैमरून शुक्रवार को इतिहास में मात्र दूसरी बार आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन


ग्रुप-ए में शामिल दोनों टीमों ने 22 सितंबर 1993 को पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ मैच खेला था।

अमेरिका के लास एंजिलिस में खेले गए इस फ्रेंडली मैच में मैक्सिको ने कैमरून को मात्र एक गोल के अंतर से 1-0 से हराया था।

मगर यदि फुटबॉल वर्ल्ड कप की बात करें तो मैक्सिको ने वर्ल्ड कप में कभी भी किसी अफ्रीकन देश को पराजित नहीं किया है जबकि कैमरून को वर्ल्ड कप में लगातार चार बार हार झेलनी पड़ी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें