फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप-सी की सबसे मजबूत मानी जा रही टीम कोलंबिया बेलो होरिजोंटे में शनिवार को कमतर आंकी जा रही ग्रीस के सामने शुरुआत से ही दबदबा कायम करने की कोशिश करेगी तो विपक्षी टीम का इरादा उलटफेर से सभी को चौंकाने का होगा।
पिछले दो वर्ल्ड कप मैचों में ग्रीस की टीम ग्रुप चरण से ही आगे नहीं बढ़ पाई है और इसकी वजह से उसे इस बार भी फिलहाल कमतर ही आंका जा रहा है।
दक्षिण अमेरिकी टीमों के बीच वर्ल्ड कप क्वालीफाइंग मैचों में कोलंबिया दूसरे स्थान पर रही थी और उसने इस दौरान अपने 16 मैचों में 13 गोल कर बेहतरीन रिकॉर्ड कायम किया था।