दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण वर्ल्ड कप फुटबॉल के आयोजन स्थलों में से एक नटाल शहर में बाढ़ की आशंकाएं बढ़ गई हैं।
नटाल में बाढ़ की चेतावनी भी जारी कर दी गई है जिसके बाद यहां होने वाले मैचों पर खतरों के बादल मंडराने लगे हैं। शुक्रवार को शुरू हुई बारिश लगातार 50 घंटों तक जारी रही।
इस कारण अभी तक किसी के मरने या घायल होने की खबर तो नहीं है लेकिन शहर में जनजीवन अस्तव्यस्त सा हो गया है।
हालांकि सोमवार को इस शहर में अमेरिका और घाना के बीच खेले गए मैच में कोई दिक्कत नहीं आई। अमेरिका ने यह मैच आसानी से जीत लिया।