फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेसी का सपना टूटा, फ्रांस ने 4-3 से हराकर खत्म किया अर्जेंटीना का विश्व कप 2018 का सफर

Sun, 01 Jul 2018 12:50 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

फीफा विश्व कप 2018 में फ्रांस ने अर्जेंटीना को 4-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। इस हार के साथ अर्जेंटीना का विश्व कप 2018 का सफर यही खत्म हुआ। शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में फ्रांस ने फीफा का इतिहास बदल दिया, यह पहला मौका होगा जब वह अर्जेंटीना को हराने में कामयाब हो पाया हो। 

विज्ञापन


विश्व कप की शुरूआत से पहले अर्जेंटीना और फ्रांस दोनों को खिताब का दावेदार माना जा रहा था। इस हार के साथ मेसी का अपनी टीम को विश्व विजेता बनाने का सपना भी अधूरा रह गया। नॉकआउट राउंड का यह पहला मैच जबरदस्त उतार-चढ़ाव भरा रहा।

कभी फ्रांस आगे होता तो अर्जेंटीना आगे हो जाता फिर फ्रांस बराबरी कर मैच में दोबारा अपनी पकड़ बना लेता। इस मैच ने विेंटेज विश्व कप के किसी भी हाई स्कोरिंग मुकाबले की याद दिला दी। फ्रांस के लिए आज टीनएज खिलाड़ी म्बाप्पे स्टार बनकर उभरे। उन्होंने न सिर्फ 2 अहम गोल दागे बल्कि टीम के लिए एक पेनल्टी भी बनाई, जिसे ग्रीजमैन ने भुनाया।
विज्ञापन


2 बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट राउंड के पहले मुकाबले में फ्रांस के हाथों 3-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी। इस हार के साथ ही स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी की टीम का सफर वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में थम गया और फ्रांस ने क्वॉर्टर फाइनल में जगह बना ली। हार के बाद मेसी सिर झुकाए स्टेडियम में नजर आए।

मैच का पहला गोल 13वें मिनट में मिली पेनल्टी से आया। फ्रांस के ग्रीजमैन ने इस मौके को भुनाते हुए यूरोपियन टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। पिछली बार की रनर अप टीम अर्जेंटीना ने फिर तेजी दिखाते हुए 41वें मिनट में बराबरी की। यह गोल एंजल डि मारिया ने जमाया। 

हाफ टाइम तक स्कोर 1-1 से बराबर रहा लेकिन हाफ टाइम के 3 मिनट बाद ही अर्जेंटीना के लिए मेसी ने कमाल किया। उन्होंने शानदार बॉल बनाई, जिस पर गोल मारते हुए मेर्काडो ने अर्जेंटीना को खेल में बढ़त दिला दी। लेकिन 9 मिनट बाद ही फ्रांस ने भी स्कोर बराबर कर दिया। बेंजामिन पवार्ड ने 57वें मिनट में गोल दागा।

म्बापे ने फिर अपना जलवा दिखाया और 64वें मिनट में शानदार गोल कर फ्रांस को 3-2 से आगे कर दिया। 4 मिनट बाद अपना दूसरा गोल दागते हुए उन्होंने फ्रांस को 4-2 से आगे कर दिया। हालांकि एगुएरो ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल से हार का अंतर कम किया लेकिन अंत में 4-3 से जीत फ्रांस को मिली।

 

विज्ञापन

लाइव कमेंट्री का रोमांच

 



फाइनल स्कोर: फ्रांस 4-3 अर्जेंटीना

रेफरी की फाइनल व्हिसल के साथ एक उतार-चढ़ाव भरे मैच का अंत। इस तरह फ्रांस ने अर्जेंटीना को 4-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।


स्कोर  फ्रांस 4-3 अर्जेंटीना 

90+3 मिनट: सर्जियो अगुएरो ने अर्जेंटीना के लिए स्टॉपेज टाइम में दागा गोल।


90 मिनट का अधिकारिक समय खत्म। अब खेल में 4 मिनट का स्टॉपेज टाइम जोड़ा जाएगा। मतलब अब अर्जेंटीना को अगले राउंड में जाने के लिए 4 मिनट में 2 गोल की दरकार।

मैच में सिर्फ 5 मिनट शेष। अब कोई करिश्मा ही अर्जेंटीना को बाहर होने से बचा सकता है।

85 मिनट:
पिछले 3 मिनट में अर्जेंटीना के लिए मेसी ने जबरदस्त मूव बनाए, लेकिन दोनों ही बार मौका चूके।

80 मिनट: अर्जेंटीना के लिए अब इस मैच में वापसी मुश्किल हो गई है। दस मिनट का खेल बाकी है। देखते हैं कि क्या मेसी का जादू चल पाएगा। 

 


स्कोर

फ्रांस 4-2 अर्जेंटीना

68 मिनट: फ्रांस का एक और गोल...4 मिनट बाद ही युवा म्बाप्पे ने एक और गोल कर कमाल कर दिया। लगता है फ्रांस को उनका नया सुपरस्टार मिल गया। म्बाप्पे ने गोल कर स्कोर 4-2 कर दिया। पेले के बाद म्बाप्पे दूसरे टीनएज खिलाड़ी बने जिसने नॉकआउट दौर में दो या उससे ज्यादा गोल किए हो।

64 मिनट: म्बाप्पे ने फ्रांस को 3-2 से आगे कर दिया। फ्रांस ने पहले बराबरी की फिर जल्द दी 3-2 से बढ़त लेने में कामयाब रहा। म्बाप्पे को बॉक्स के कोने पर गेंद मिली तो उन्होंने फ्रांको अरमानी को छकाकर गेंद गोल में पहुंचा दी।

स्कोर

फ्रांस 3-2 अर्जेंटीना


पवार्ड ने दिलाई फ्रांस को बराबरी। 

स्कोर

फ्रांस 2-2 अर्जेंटीनी


57 मिनट: मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर। एक के बाद एक गोल देखने को मिल रहे हैं। हॉफ वॉली में पवार्ड ने जबरदस्त किक लगाते हुए राइट कॉर्नर को निशाना लगाते हुए गोल किया। जबरदस्त गोल। लुकास हर्नान्डेज के क्रॉस पर फ्रांस के बेंजामिन पवार्ड ने लंबी दूरी से जो शॉट लगाया वो स्पिन होकर गोल में समा गई।
 

स्कोर

फ्रांस 1-2 अर्जेंटीना

गोल....गोल.......गोल

7 मिनट के भीतर पूरा मैच पलट गया। मेर्काडो ने अर्जेंटीना के लिए अद्भुत गोल किया। मेसी के एक मैदानी शॉट पर मेर्कार्डो के डिफलेक्शन से यह गोल हुआ। अब अर्जेंटीना के लिए मैच बनता दिख रहा है।

हाफ टाइम के बाद मैच दोबारा शुरू।

 



हाफ टाइम स्कोर
फ्रांस 1-1 अर्जेंटीना

अब पहले हाफ का इंजरी टाइम का खेल चल रहा है। पहले हाफ में अर्जेंटीना और फ्रांस 1-1 से बराबर रहे।

...और ये जबरदस्त गोल

 


मस्चेरानो को रेफरी ने दिखाया येलो कार्ड। कांटे के साथ फाउल करने पर उन्हें बुक किया गया। अब अगर अर्जेंटीना यह मैच जीत पाती है तो अगले मैच में वह खेल नहीं पाएगे। उन्हें पिछले मैच में भी येलो कार्ड झेलना पड़ा था।

41 मिनट: डी मारियो के गोल से अर्जेंटीना ने की मैच में वापसी। एंजेल डी मारिया ने एक बेहतरीन लॉन्ग रेंजर का प्रदर्शन किया। इसे अगर टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ गोल कहा जाए तो गलत नहीं होगा। 30 यार्ड से लिए गए इस शॉट को देखकर हर कोई मुग्ध है। गोलकीपर लोरिस के पास इस टॉप कॉर्नर शॉट का कोई जवाब नहीं था।

38 मिनट: फ्रांस के लिए राइट फ्लैंक से एक शानदार मूव। लेकिन विफल

30 मिनट का खेल खत्म हो चुका है, लेकिन मेसी अभी तक अर्जेंटीना के लिए कोई मूव नहीं बना पाए हैं। लगता है फ्रांस के डिफेंडर्स ने अच्छा होमवर्क किया है।

अर्जेंटीना की एक और बड़ी भूल

19 मिनट:
यहां लग रहा है कि फ्रांस को एक और पेनल्टी मिलने वाली है। अर्जेंटीना खिलाड़ी टैग्लियाफिको ने डी के ठीक सामने म्बाप्पे को एक बार फिर गिराया गया। करीबी फासले यह फाउल पेनल्टी होते-होते फ्री किक में बदली। अर्जेंटीना के लिए परेशानी बढ़ती जा रही हैं। एक और यलो कार्ड दिखाया गया। खेल के शुरुआती 20 मिनट में ही उसके दो खिलाड़ी बुक हो चुके हैं।


स्कोर
अर्जेंटीना 0-1 फ्रांस

 


.....और ये गोल
फ्रांस ने इस अहम मुकाबले में पहला गोल किया। पेनल्टी जैसे सुनहरे अवरस को भुनाते हुए ग्रीजमैन ने फ्रांस के लिए यह गोल दागा। युवा गोलकीपर अरमानी ग्रीजमैन का मूव समझने से पूरी तरह चूके। जिसके बाद अटलाटिक मैड्रिड की तरह से खेलने वाले इस स्ट्राइकर ने कोई गलती नहीं की और उनके शॉट ने जाली भेदी।

10 मिनट: युवा खिलाड़ी म्बाप्पे ने जबरदस्त मूव बनाया। सेंटर से दौड़ लगाते हुए वह गोलपोस्ट की ओर बढ़ रहे थे, तभी माउथ के अंदर अर्जेंटीना के डिफेंडर रोहो ने फाउल कर उन्हें गिराया। रेफरी ने न सिर्फ येलो कार्ड दिखाया बल्कि फ्रांस को पेनल्टी।

7 मिनट: फ्रांस का पहला आक्रमण, ग्रीजमैन फ्री किक ले रहे हैं। शानदार प्रयास गेंद क्रॉस बार से टकराकर वापस आ गई। यह एक अद्भुत शॉट था। ग्रीजमैन और फ्रांस दोनों यहां बदकिस्मत साबित हुए।

3 मिनट: मैच का पहला फ्री किक अर्जेंटीना के लिए। बनेगा ने चांस लिया। लेकिन फ्रांसिसी खिलाड़ी ने गेंद क्लियर की।

मैदान में दोनों टीम के लिए भरपूर सपोर्ट, लेकिन सारी निगाहें मेसी की ओर।

1 मिनट:
किक ऑफ के साथ मैच शुरू।

अर्जेंटीना और फ्रांस की टीम मैदान पर पहुंची। अब दोनों का राष्ट्रगान शुरू होगा।

दोनों टीमों की शुरुआती लाइनअप

 

अर्जेंटीना: अरमानी, मेर्काडो, ओटामेंडी, रोहो, टैग्लियाफिको, एंजो, मस्चेरानो, बनेगा, मेसी, हिग्वाइन, पावोन
 
फ्रांस:  लोरिस, सिडिबे, वरान, उमतिति, हर्नांडेज, कांटे, पोग्बा, मतुईडी, म्बाप्पे, ग्रीजमैन, जिरू


नमस्कार अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें