फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल विश्व कप 2022: फीफा ने 48 टीमों को शामिल करने के प्रस्ताव को रद्द किया

Thu, 23 May 2019 10:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी
विज्ञापन

फीफा ने कतर में 2022 में होने वाले विश्व कप में 48 टीमों को शामिल करने के प्रस्ताव को रद्द कर दिया है जिससे इस फुटबाल की वैश्विक संस्था के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो को झटका लगा है।

विज्ञापन


इस खाड़ी देश में 2022 के टूर्नामेंट अब पहले की तरह 32 देश ही भाग लेंगे।

फीफा ने कहा कि उसने इस योजना को विस्तार से देखने और व्यापक परामर्श प्रक्रिया के बाद रद्द कर दिया। 

फीफा ने एक बयान में कहा, ‘‘टूर्नामेंट को अब इसके मूल रूप से यानी 32 टीमों के साथ खेला जाएगा और पांच जून को फीफा की अगली कांग्रेस में कोई प्रस्ताव प्रस्तुत नहीं किया जाएगा।’’ 

इन्फेंटिनो इस टूर्नामेंट का विस्तार कर इसमें 48 टीमों को शामिल करना चाहते थे लेकिन कतर के पड़ोसी देशों द्वारा प्रतिबंध लगने के कारण उनकी योजना खटाई में पड़ गयी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें