फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड 19 के खिलाफ फीफा का अभियान- मेसी के साथ सुनील छेत्री भी करेंगे लोगों को जागरूक

Wed, 25 Mar 2020 07:37 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुनील छेत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय कप्तान सुनील छेत्री फीफा द्वारा कोविड 19 महामारी के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान में शामिल 28 मौजूदा और पूर्व फुटबॉल सितारों में से होंगे। फीफा ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर जागरूकता अभियान शुरू किया है, जिसमें नामचीन फुटबॉलर लोगों को बीमारी के संक्रमण से बचाव के लिए पांच कदम उठाने का आग्रह कर रहे हैं।

विज्ञापन


'पास द मैसेज टू किक आउट कोरोना वायरस' अभियान में लोगों को हाथ धोने, खांसते समय मुंह पर कपड़ा रखने, चेहरा नहीं छूने, शारीरिक दूरी बनाए रखने और घरों में रहने के लिए कहा जा रहा है। इस अभियान में छेत्री के अलावा लियोनेल मेसी, विश्व कप विजेता फ्लिप लाम, इकेर सेसिलास और कार्लेस पुयोल शामिल हैं।

फीफा अध्यक्ष जियान्नी इनफेन्टिनो ने कहा कि हमें कोरोना वायरस से निपटने के लिए एक टीम के रूप में काम करना होगा। फीफा ने डब्ल्यूएचओ के साथ मिलकर यह प्रयास किया है। मैं दुनिया भर के फुटबॉल जगह से इस संदेश को आगे बढ़ाने का आग्रह करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें