फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः अब अगले साल होगा फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन

Tue, 12 May 2020 04:07 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अंडर-17 फुटबाल
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना के कारण भारत में इस साल होने वाले महिला अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप को स्थगित कर दिया गया था। मगर अब महिला अंडर-17 फुटबॉल विश्व का आयोजन अगले साल 17 फरवरी से 7 मार्च तक होगा। फीफा ने मंगलवार को इस बात की घोषणा की। 

विज्ञापन

 


गौरतलब है कि फीफा (इंटरेनशनल फेडरेशन ऑफ असोसिएशन फुटबॉल) ने चार अप्रैल को इस साल नवंबर में भारत में होने वाले अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप टूर्नामेंट को स्थगित करने का एलान किया था। तय समय के मुताबिक यह टूर्नामेंट इस साल 2 नवंबर से 21 नवंबर के बीच खेला जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना वायरस महामारी का कहर देश और दुनिया में लगातार जारी है। दुनियाभर में कोरोना की वजह से अबतक 2.9 लाख से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में कोरोना के अबतक 67152 केस सामने आए हैं, जिनमें से 2206 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 20916 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें