फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनीः बुंडेसलीगा को झटका, ड्रेसडेन टीम 14 दिन के लिए क्वारंटीन

Sun, 10 May 2020 07:45 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Football - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

डायनामो ड्रेसडेन क्लब में कोरोना वायरस से जुड़े दो और मामले सामने आने के बाद उसकी पूरी टीम को 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है। जबकि बुंडेसलीगा सीजन फिर से शुरू होने में केवल एक हफ्ते का समय बचा है। यह फैसला शनिवार को लिया गया। अब डायनामो ड्रेसडेन अगले हफ्ते हनोवर के खिलाफ होने वाले मुकाबले में नहीं खेल पाएगा।

विज्ञापन


तीन दिन पहले चांसलर एंजेला मर्केल सरकार ने 16 मई से जर्मन फुटबॉल लीग को खेलने की हरी झंडी दी थी। क्लब के खेल निदेशक राल्फ मिंगे ने कहा, पिछले कुछ सप्ताह में हमने सभी एहतियाती कदमों को कड़ाई से लागू करने के काफी प्रयास किए हैं, लेकिन हम अगले 14 दिन के लिए ट्रेनिंग नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा कि इस दौरान क्लब के खिलाड़ी मैचों में हिस्सा भी नहीं ले सकते हैं। खिलाड़ियों के अलावा क्लब पूरे कोचिंग और अन्य स्टाफ को क्वारंटीन में रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें