फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISL: गोवा की शआनदार जीत, मुंबई को 2-0 से हराया

Fri, 01 Feb 2019 10:35 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईएसएल
विज्ञापन

एफसी गोवा ने शुक्रवार को यहां मेजबान मुम्बई सिटी एफसी को 2-0 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) अंकतालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया। गोवा की तरफ से इदु बेदिया ने 28वें और फेरान कोरोमिनास ने 79वें मिनट में गोल किए।    

विज्ञापन


गोवा की 13 मैचों में यह सातवीं जीत है जबकि मुम्बई की 14 मैचों में यह तीसरी हार है। गोवा के 24 अंक हो गए हैं और वह नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी (23) को पीछे छोड़ते हुए तीसरे पायदान पर पहुंच गया है।    

इस हार के बाद भी मुम्बई 27 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। मुम्बई की टीम अगर यह मैच जीत जाती तो वह बेंगलुरू एफसी (30) को गोल अंतर से पीछे छोड़कर फिर शीर्ष पर पहुंच जाती।    
विज्ञापन


गोवा ने शुरू से आक्रामक खेल दिखाया। मुंबई ने भी बीच में कुछ अच्छे मूव बनाये। गोवा ने आखिर में 28वें मिनट में बढ़त बनायी जबकि बेदिया ने मुंबई के गोलकीपर अमरिंदर सिंह को छकाकर गोल दागा। 

मुम्बई के लिए अर्नाल्ड इसोको ने 36वें मिनट में अच्छा मूव बनाया और रफाएल बास्तोस के लिए बाक्स के अंदर एक अच्छा पास दिया लेकिन रफाएल समय रहते सफल प्रतिक्रिया नहीं दिखा सके और मुम्बई बराबरी का गोल करने से रह गया। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने सतर्कता बरती। 

मुम्बई के पास 50वें मिनट में मौका था लेकिन कप्तान माचादो गोल नहीं कर पाये। गोवा के गोलकीपर मोहम्मद नवाज ने 57वें मिनट में मुम्बई के हमले को नाकाम किया। गोवा ने 61वें मिनट में जवाबी हमला किया लेकिन गोइयान ने अच्छा बचाव करके मुंबई पर आया संकट टाल दिया। 

दोनों टीमें इसके बाद भी गोल करने की कोशिशों में जुटी रही। खेल के 79वें मिनट में सुभाशीष बोस ने कोरो को बाक्स में गिरा दिया जिस पर गोवा को पेनल्टी मिल गया। कोरो ने इस पर गोल करने में गलती नहीं की। कोरो का यह इस सत्र का 11वां गोल है। 

वह सबसे अधिक गोल करने के मामले में अब बार्थोलोमेव ओग्बेचे (10) से आगे निकल गए हैं। साथ ही यह कोरो का आईएसएल में 29वां गोल है। वह अब इस लीग के इतिहास में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें