फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेसलीगा से लौटी फुटबॉल की रौनक, कोरोना के बीच यूरोप में पहली लीग की वापसी

Sun, 17 May 2020 07:07 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

55 : अंकों के साथ शीर्ष पर चल रहा है बायर्न म्यूनिख जिसकी लगातार आठवें खिताब पर निगाह  
विज्ञापन
बुंदेसलीगा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टेडियम आम मैचों की तरह दर्शकों से नहीं भरा था। सिर्फ खिलाड़ियों के चिल्लाने और रेफरी की सीटी की आवाज ही गूंज रही थी। बावजूद इसके जर्मन फुटबॉल लीग की शनिवार से खाली स्टेडियम में वापसी महत्वपूर्ण बन गई। कोरोना वायरस महामारी के बाद बहाल होने वाली यह पहली यूरोपीय लीग है। इंग्लैंड, इटली और स्पेन में अभी भी लीग फुटबॉल शुरू होने में एक महीना लगेगा। बुंदेसलीगा के पहले मैच में ‘बोरूसिया डार्टमंड’ का सामना स्थानीय प्रतिद्वंद्वी ‘शाल्के 04’ से हुआ।

विज्ञापन


इस मुकाबले में सामान्य तौर पर 82,000 के करीब दर्शक आते लेकिन इस बार निर्देश थे कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ, मीडियाकर्मी व अन्य अधिकारियों को मिलाकर 322 से ज्यादा लोग नहीं होने चाहिए। 

गोल मनाने का जश्न भी अलग :  
लीग के दौरान स्थानापन्न खिलाड़ी मास्क पहने नजर आए। गोल का जश्न कोहनी टकराकर मनाया गया। ना तो खिलाड़ियों ने हाथ मिलाया और ना ही कोई आपस में गले मिला। जो खिलाड़ी मैच में खेले वह पिछले हफ्ते क्वारंटीन में रहे थे। सभी क्लबों के खिलाड़ियों की कोविड-19 टेस्ट हुए हैं। खिलाड़ी और टीम स्टाफ सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए कई बसों में आए थे। निर्देशों के बाद अब ना तो किसी टीम को घर में खेलने का फायदा मिलेगा और ना मेहमान टीम घाटे में रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक फायदा भी होगा:
लॉकडाउन के कारण जर्मन फुटबॉल लीग की आर्थिक स्थिति बेहद खराब चल रही है। यदि बुंदेसलीगा के शेष नौ राउंड होते हैं तो क्लबों को टीवी अनुबंध से 300 मिलियन यूरो मिलेंगे। दो महीने के ब्रेक के बाद जर्मन फुटबॉल लीग ने मैचों की बहाली के लिए असाधारण विस्तृत योजना चांसलर एंजेला मार्केल और अन्य 16 नेताओं को भेजी थी। उन्होंने साथ ही संक्रमण को रोकने के लिए कई दिशानिर्देश भी भेजे थे। जर्मनी में अन्य यूरोपीय देशों की तुलना में कोरोना वायरस से कम मौतें हुई हैं लेकिन फिर भी दर्शकों का लौटना अब भी खतरनाक है।

कोच हुए मैच से बाहर:
आगस्बर्ग के नए कोच हेको हेरलिच शनिवार को वोल्फस्बर्ग के खिलाफ होने वाले मैच में उपस्थित नहीं होंगे। दरअसल वह टीम होटल से टूथपेस्ट लेने के लिए बाहर चले गए थे। एकांतवास में रहने का नियम तोड़ने के कारण आलोचना होने पर उन्हाेंने खुद ही मैच से अपने को अलग कर लिया। हालांकि यूनियन बर्लिन के कोच उर्स फिशर के साथ लोगों की सहानुभूति हैं जिन्होंने परिवार में हुई दुखद घटना के कारण क्वारंटीन तोड़ना पड़ा। वह बेयरन के खिलाफ मैच में नहीं होंगे। इसी तरह हर्था बर्लिन ने अपने खिलाड़ी सालोमन कालोऊ का साथी खिलाड़ी से हाथ मिलाने पर निलंबित कर दिया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें