फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरो कपः जोरदार मुकाबले में स्लोवाकिया ने रूस को हराया

Thu, 16 Jun 2016 12:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फुटबॉल (डेमो)
विज्ञापन
मारेक हैमसिक के गोल की बदौलत स्लोवाकिया ने रूस को हराकर यूरोपियन चैंपियनशिप में शानदार जीत दर्ज की। बुधवार को लिली में खेले गए इस मुकाबले में स्लोवाकिया ने रूस को 2-1 से पराजित किया।
विज्ञापन


मौजूदा टूर्नामेंट में स्लोवाकिया की दो मैचों में यह पहली जीत है। स्लोवाकिया की ओर से व्लादिमीर वीस ने मैच के 32वें जबकि मारेके हैमसिक ने 45वें मिनट में गोल किए। रूस की ओर से एकमात्र गोल डेनिस ग्लूशाकोव ने 80वें मिनट में किया।

स्लोवाकिया को पहले मुकाबले में वेल्स ने 2-1 से हराया था जबकि रूस ने अपना पहला मुकाबला इंग्लैंड से 1-1 से ड्रॉ खेला था। 

क्रिस्टियानो बेअसर, पुर्तगाल ने अंक बांटे
इससे पहले सेंट एटिएने (फ्रांस) में पहली बार यूरो कप खेल रही आइसलैंड की टीम ने खिताब की दावेदार पुर्तगाल की टीम को ग्रुप एफ मुकाबले में 1-1 से बराबरी पर रोककर शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के तमाम प्रयासों के बावजूद पुर्तगाल की टीम जीत से शुरुआत नहीं कर पाई। नानी ने 31वें मिनट में पुर्तगाल को 1-0 से बढ़त दिलाई थी लेकिन आइसलैंड के मिडफील्डर बिरकिर बजेरनसन ने 50वें मिनट में बराबरी का गोल कर दिया। इस मैच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने जादू नहीं दिखा सके लेकिन उन्होंने लुइस फिगो के सर्वाधिक 127 बार पुर्तगाल की नुमाइंदगी करने के रिकॉर्ड की बराबरी जरूर कर ली।

अगर रोनाल्डो गोल कर लेते तो इस मैच में चारों यूरोपियन चैंपियनशिप में गोल करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेते लेकिन अभी उन्हें इसके लिए इंतजार करना होगा। आइसलैंड की रक्षक पंक्ति और उनके गोलकीपर हान्स हॉलडोरोसन का जबर्दस्त बचाव और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के खराब निशाने इस मैच में पुर्तगाल की जीत हासिल न करने की प्रमुख वजहें रहीं। वैसे मैच में ज्यादातर पुर्तगाल का ही दबदबा रहा लेकिन टीम विजयी गोल न दाग सकी।

आइसलैंड यूरो कप में खेलने वाला सबसे कम आबादी वाला देश है जिसकी आबादी लगभग साढ़े तीन लाख है। इस टीम के लिए दमदार पुर्तगाल को बराबरी पर रोकना किसी जीत से कम नहीं। बात मौके भुनाने की थी पुर्तगाल के खिलाड़ियों ने 24 निशाने गोल पर लगाए जबकि आइसलैंड ने चार निशाने लगाए जिनमें से एक पर गोल कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें