फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EURO CUP 2020: यूक्रेन पहली बार क्वार्टर फाइनल में, मैच के आखिरी मिनट में दी स्वीडन को मात

Thu, 01 Jul 2021 08:19 AM IST
देव कश्यप स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो

सार

  • यूक्रेन ने डोवबिक के गोल से यूरो कप के अंतिम-16 में स्वीडन को दी शिकस्त  
विज्ञापन
स्वीडन के खिलाफ गोल करने के बाद खुश होते आर्टेम डोवबिक - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानापन्न खिलाड़ी आर्टेम डोवबिक (120+1 मिनट) के अतिरिक्त समय के इंजरी टाइम में दागे गए गोल की बदौलत यूक्रेन ने अब तक अजेय रहे स्वीडन को 2-1 से हराकर पहली बार यूरो कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। यूक्रेन की टीम ने पहले 2006 में विश्व कप के अंतिम आठ में पहुंची थी। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अब यूक्रेन का सामना शनिवार को रोम में इंग्लैंड से होगा।

विज्ञापन


इंग्लैंड ने जर्मनी को 2-0 से हराया। पिछले 55 वर्षों में पहली बार इंग्लैंड ने जर्मनी को किसी नॉकआउट मुकाबले में मात दी है। यूक्रेन को ओलेक्सांद्र जिनचेंको ने 27वें मिनट में बढ़त दिलाई जो सिर्फ 16 मिनट तक रही। एमिल फोर्सबर्ग ने 43वें मिनट में  गोल कर स्वीडन को बराबरी दिला दी। डोवबिक ने अंतिम लम्हों में जिनचेंको के हेडर पर शॉट लगाकर स्वीडन के गोलकीपर रोबिन ओल्सन को छकाते हुए गोल दागा जो निर्णायक रहा।

स्वीडन की टीम ने दूसरे हाफ में अधिक आक्रामक रुख अपनाया और अधिक मौक बनाए। फोर्सबर्ग के शॉट गोल पोस्ट और क्रॉसबार से टकराए जिससे स्वीडन की टीम ने बढ़त बनाने का मौका गंवा दिया। स्थानापन्न खिलाड़ी आर्टेम डोवबिक बेसेडिन के खिलाफ फाउल के बाद 98वें मिनट में स्वीडन के डिफेंडर मार्कस डेनियलसन को बाहर भेजा गया। इसके बाद यूक्रेन ने दबदबा बनाना शुरू किया और डोवबिक के गोल की बदौलत जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वार्टर फाइनल           लाइन-अप 
स्विट्जरलैंड-स्पेन           2 जुलाई 
बेल्जियम-इटली              3 जुलाई 
चेक गणराज्य-डेनमार्क    3 जुलाई
यूक्रेन बनाम इंग्लैंड        4 जुलाई   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें