फीफा विश्व कप 2026 में नॉर्वे ने इतिहास रचते हुए पहली बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। एर्लिंग हालंद की अगुआई में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और अब उसका सामना 11 जुलाई को मियामी स्टेडियम में इंग्लैंड से होगा। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद हालंद ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान वेन रूनी को उनका पुराना वादा याद दिलाया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में है।
क्या था वेन रूनी का वादा?
विश्व कप के दौरान बीबीसी स्पोर्ट से बातचीत में वेन रूनी ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि अगर नॉर्वे क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया तो वह लिवरपूल की मर्सी नदी में नाव चलाएंगे। रूनी ने कहा था, 'अगर नॉर्वे क्वार्टर फाइनल में पहुंचता है तो मैं मर्सी नदी में उतरकर नाव चलाऊंगा।' अब जब नॉर्वे ने इतिहास रच दिया है तो हालंद ने रूनी से अपना वादा निभाने की मांग की है।
हालंद बोले- अब यही देखना चाहता हूं
क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद हालंद ने मुस्कुराते हुए रूनी को चुनौती याद दिलाई। हालंद ने कहा, 'मैं वेन... वेनी बॉय को देखने का इंतजार कर रहा हूं। मैं वेन रूनी को लिवरपूल में मर्सी नदी में नाव चलाते हुए देखना चाहता हूं। अब मैं सिर्फ यही देखना चाहता हूं। वेन रूनी, मुझे उम्मीद है कि आप नाव चलाने जरूर जाएंगे।' हालंद का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विश्व कप में शानदार फॉर्म में हैं हालंद