फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPL 2020: मैनचेस्टर सिटी का विजयी आगाज, लगातार दस शुरुआती मुकाबले जीतने वाली पहली टीम बनी

Wed, 23 Sep 2020 05:52 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वॉल्वरहैम्प्टन
विज्ञापन
फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर सिटी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

केविन डि ब्रूयन के शानदार खेल के दम पर मैनचेस्टर सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के अपने पहले ही मुकाबले में वोल्वेस को 3-1 से शिकस्त देकर सत्र का शानदार आगाज किया। इसी के साथ मैनचेस्टर सिटी लगातार दस शुरुआती मुकाबले जीतने वाली पहली टीम बन गई। केविन ने पेनाल्टी पर एक गोल करने के अलावा दो अन्य गोल में मदद की। केविन (20वें मिनट), फिल फोडेन (32वें मिनट) और ग्रैबिएल जीजस (90+5वें मिनट)ने एक-एक गोल किया। वोल्वेस के लिए एकमात्र गोल खेल के 78वें मिनट में राउल जिमेनेज ने किया। सिटी की यह लीग में लगातार पांचवीं जीत है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें