हैदराबाद एफसी ने स्पेन के फॉरवर्ड फ्रांसिस्को सैंडजा से इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आगामी सत्र के लिए एक साल का करार करने की घोषणा की। नवंबर से शुरू हो रहे इस फुटबॉल टूर्नामेंट केलिए हैदराबाद से जुड़ने से पहले 35 वर्षीय सैंडजा स्पेन में दूसरे डिविजन में खेलने वाली टीम एलकोरकोन का हिस्सा थे। वह हैदराबाद से जुड़ने वाले छठे विदेशी खिलाड़ी हैं। सैंडजा ने कहा,‘मैं इस क्लब के लिए करार करके बहुत खुश और उत्साहित हूं। यह मेरे कॅरिअर में एक नई चुनौती है। मैं अपने नए साथियों के साथ भारत में अभ्यास शुरू करने के लिए उत्सुक हूं।’