फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीमियर लीगः मैनचेस्टर सिटी ने टॉटेनहम को धोया

Tue, 26 Nov 2013 09:14 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनचेस्टर सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में एक एकतरफा मुकाबले में टॉटेनहम को 6-0 से हरा दिया। वहीं मैनचेस्टर युनाइटेड को कार्डिफ सिटी ने 2-2 पर रोक दिया।
विज्ञापन


सिटी ने एकतरफा मुकाबले में दोनों हॉफों में 3-3 गोल दागे गए। मैच की शुरुआत ही गोल से हुई। जीसस नवास गोंजालेस ने 13 सेकेंड में ही पहला गोल दाग दिया।

स्ट्राइकर सर्जेई अगुररो और गोंजालेस ने 2-2 गोल किए। जबकि सांद्रो और निग्रेडो के नाम एक-एक गोल रहा। अगुररो 10 गोल कर लीग में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में आगे चल रहे हैं।

इस जीत के साथ ही मैनचेस्टर सिटी ने इस सत्र में घरेलू मैदान पर अपना अजेय अभियान बनाए रखा है। इस जीत के साथ ही टीम अंक तालिका में शीर्ष चार में आ गई है।
विज्ञापन


पहले स्थान पर काबिज आर्सेनल के 12 मैचों से 28 अंक हैं। जबकि लिवरपुल और चेल्सी के 24-24 अंक हैं तथा दोनों ही टीमें दूसरे-तीसरे स्थान पर हैं।

चौथे स्थान पर मैनचेस्टर सिटी आ गई है और 12 मैचों से उसके 22 अंक हैं। मैनचेस्टर सिटी ने अपने घरेलू मैदान पर छह मैच खेले और सभी में जीत हासिल की है। जबकि इस हार के साथ ही टॉटेनहम दो स्थान का नुकसान हुआ और वह नौंवे पायदान पर लुढ़क गया।

मैनचेस्टर युनाइटेड इस ड्रॉ के बाद छठे पायदान पर है।

रोनाल्डो चोटिल
रियाल मैड्रिड के चमत्कारिक स्ट्राइकर पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो का हेमस्ट्रिंग की चोट के कारण बुधवार को गलाटासेरी के खिलाफ चैंपियंस लीग मैच में खेलना संदिग्ध है।

रोनाल्डो को शनिवार को अल्मीरिया के खिलाप ला लीगा मैच के दौरान दूसरे हाफ की शुरआत में लंगडाते देखा गया। हालांकि उस दौरान कोच कार्लो एंसिलोटी ने किसी गंभीर चोट की संभावना से इन्कार किया। रोनाल्डो की सोमवार को

चिकित्सा जांच की गई जिसमें इस बात की पुष्टि हुई कि उनकी जांघ के पिछले हिस्से में चोट है। रोनाल्डो जबर्दस्त फार्म में चल रहे हैं और पिछले सात मैचों में उन्होंने 14 गोल दागे हैं। क्लब ने कहा है कि रोनाल्डो की चोट पर बराबर नजर रखी जा रही है और मैच के दिन उनकी स्थिति देखकर ही कोई फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें