मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के तहत खेले गए एक मुकाबले में मंगलवार रात स्टोक सिटी को 3-0 से पराजित कर दिया।
मैनचेस्टर की ओर से जेसी लिंगार्ड ने मैच के 14वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई।
इसके बाद एंथनी मार्शल ने 23वें मिनट में गोल कर मैनचेस्टर की बढ़त को दोगुना कर दिया। वायने रूनी ने 53वें मिनट में गोल किया और मैनचेस्टर के स्कोर को 3-0 कर दिया।
स्टोक सिटी की ओर से कोई गोल नहीं हो सका। इस जीत से मैनचेस्टर के 24 मैचों से 40 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।
स्टोक के 24 मैचों में 33 अंक हैं और वह तालिका में नौवें स्थान पर है।