फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लिश प्रीमियर लीग: केन के गोल से टोटेनहैम ने वेस्ट हैम को 2-0 से हराया

Wed, 24 Jun 2020 07:20 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

चोट के कारण इस सत्र में अधिकतर समय तक बाहर रहने वाले स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने वापसी पर गोला दागा जिससे टोटेनहैम ने मंगलवार को इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में वेस्ट हैम को 2-0 से हराया।

विज्ञापन


प्रीमियर लीग के कोरोना वायरस के कारण निलंबित होने से पहले लग रहा था कि केन के लिए यह सत्र समाप्त हो गया, लेकिन अब वह अपने पुराने रंग में लौट आए हैं। प्रीमियर लीग में अपना 200वां मैच खेल रहे केन ने 82वें मिनट में टीम की तरफ से दूसरा गोल किया।

यह उनका 2020 में पहला और लीग में कुल 137वां गोल है।लीग में अपने पहले 200 मैचों में केन से अधिक गोल केवल मैनचेस्टर सिटी के स्ट्राइकर सर्गियो एगुएरा (138) ने किए हैं।
विज्ञापन


टोटेनहैम ने टामस सोसेक के 64वें मिनट में किए गए आत्मघाती गोल से बढ़त बनाई थी। इस जीत से टोटेनहैम ने यूरोपीय चैंपियनशिप में जगह बनाने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं, उसके अब 31 मैचों में 45 अंक हैं और वह सातवें स्थान पर है।

वेस्ट हैम इतने ही मैचों में 27 अंक के साथ 17वें स्थान पर है। इस बीच लीस्टरशर के गोलकीपर कास्पर शेमाइकल ने पहले हाफ में पेनल्टी को बचाया जिससे उनकी टीम ने ब्राइटन के खिलाफ मैच गोलरहित ड्रॉ खेला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें