फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपेरा हाउस और स्काई टावर को जममगाकर फीफा महिला विश्व कप मेजबानी को दर्शाया जाएगा

Wed, 24 Jun 2020 03:01 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फीफा महिला विश्व कप - फोटो : social media
विज्ञापन

विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा के महिला विश्व कप 2023 मेजबानी का फैसला करने से पहले सिडनी के ओपेरा हाउस और ऑकलैंड के स्काई टावर को प्रकाशवान करके ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी को दर्शाया जाएगा।

विज्ञापन


फीफा की 37 सदस्यीय परिषद यूरोप में गुरुवार को मेजबान का फैसला करेगी। यह फैसला तब आने की संभावना है जबकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर शुक्रवार की सुबह के दो बज रहे होंगे जबकि न्यूजीलैंड में सुबह चार बजे का समय होगा।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने फीफा महिला विश्व कप की मेजबानी के लिए संयुक्त दावा पेश किया है। जापान के हटने के बाद अब उनका सामना केवल कोलंबिया से है। ऑस्ट्रेलिया फुटबॉल महासंघ के मुख्य कार्यकारी जेम्स जॉनसन ने बुधवार को कि वे मेजबानी मिलने को लेकर आशान्वित हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हमें अपने काम पर ध्यान रखने की जरूरत है। हमारा काम फीफा परिषद के सदस्यों को अपनी मेजबानी के प्रति आश्वस्त करना है और हम आखिरी क्षणों तक इसके लिये प्रयास करते रहेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें