rsenal Mikel Arteta beat Manchester United
- फोटो : सोशल मीडिया
मैनचेस्टर यूनाईटेड फुटबॉल क्लब को आर्सेनल से 0-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। जबकि चेल्सी ने बुधवार को इंग्लिश प्रीमियर लीग में ड्रॉ खेला। आर्सेनल के लिए निकोलस पेपे ने आठवें और पी सोक्राटिस ने 43वें मिनट में गोल किया।
मैनचेस्टर यूनाईटेड 31 अंक लेकर पांचवें स्थान पर हैं और वह चौथे स्थान पर चल रही चेल्सी (36) से केवल पांच अंक पीछे है। चेल्सी ने ब्रिगटन से 1-1 से ड्रॉ खेला जबकि टोटेनहम को साउथम्पटन से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा।