फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड: डेबी हेविट बनीं एफए की प्रमुख, 158 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Tue, 08 Jun 2021 09:12 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
डेबी हेविट - फोटो : social media
विज्ञापन

इंग्लिश फुटबॉल एसोसिएशन (एफए) ने डेबी हेविट को 158 साल पहले गठित इस खेल की राष्ट्रीय संस्था की पहली महिला प्रमुख के रूप में चुना है। वह पूर्व अध्यक्ष ग्रेग क्लार्क के इस्तीफे के 14 महीने बाद जनवरी में इंग्लैंड एफए से जुड़ेंगी। क्लार्क ने एक संसदीय सुनवाई के दौरान नस्ल, लिंग और लैंगिकता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन


सफल महिला व्यवसायी हेविट ने एफए की ओर से जारी बयान में कहा, 'मैं एक ऐसे संगठन की अध्यक्षता करने के मौके का लुत्फ उठाने जा रही हूं, जिसमें खेल और पूरे समाज में अच्छी भावना लाने के लिए एक बहुत ही सकारात्मक शक्ति बनने की क्षमता है।'

एफए ने बताया कि उसकी सत्तारूढ़ परिषद को 22 जुलाई की बैठक में औपचारिक रूप से हेविट की नियुक्ति की पुष्टि करने के लिए कहा जाएगा। हेविट ऐसे समय में एफए से जुड़ रही है जब ब्रिटेन संयुक्त रूप से आयरलैंड के साथ 2030 विश्व कप की मेजबानी का दावा पेश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें