लाइव अपडेट्स
क्रोएशिया ने एक बार की विश्व चैंपियन इंग्लैंड को 2-1 से हराकर पहली बार विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई।
स्कोरः क्रोएशिया 2ः इंग्लैंड 1
फुलटाइम
120 मिनटः एकस्ट्रा टाइम के दूसरे हाफ का खेल खत्म। 4 मिनट का इंजुरी टाइम जोड़ा गया है।
115 मिनटः एक्सट्रा टाइम के दूसरे हाफ का खेल खत्म होने में 5 मिनट का समय बचा है। देखना है कि इंग्लैंड क्रोएशिया के गोल की बराबरी कर पाती है या नहीं।
109 मिनटः गोल!!! एक्सट्रा टाइम के 19वें मिनट में मैंडजुकिच ने शानदार गोल दागकर क्रोएशिया को 2-1 से बढ़त दिलाई।
स्कोरः इंग्लैंड 1ः क्रोएशिया 1
-एक्सट्रा टाइम के पहले हाफ का खेल खत्म
105 मिनटः क्रोएशिया के मौका था। मंडजुकिक ने एक्सट्रा टाइम के आखिरी क्षणों में शानदार डिफेंस लगाकर गेंद को गोलपोस्ट में भेदने की कोशिश की लेकिन इंग्लैंड के गोलकीपर पिकफोर्ड ने शानदार बचाव किया।
105 मिनटः एक्सट्रा टाइम के पहले हाफ का खेल खत्म। 2 मिनट का समय और जोड़ा गया है।
101 मिनटः एक्सट्रा टाइम में क्रोएशिया ने अपनी टीम में दूसरा बदलाव किया है। एंटे रेबिक की जगह आंद्रेज क्रामारिक को मैदान पर भेजा गया है।
97 मिनटः इंग्लैंड ने अपनी टीमों में बदलाव किया है। हेंडरसन की जगह एरिक डायर को मैदान पर भेजा गया है।
96 मिनटः फाउल कराने के लिए क्रोएशिया के खिलाड़ी रेबिक को येलो कार्ड मिला। इंग्लैंड को फ्रि किक मिली लेकिन उसका फायदा नहीं उठा पाए।
94 मिनटः क्रोएशिया ने अपने टीम में बदलाव किया है। इवान स्ट्रिनिक की जगब जोसिप पिवारिक को मैदान पर भेजा गया है।
-एक्सट्रा टाइम में भी यदि इन दोनों टीमों का नतीजा नहीं निगलेगा तो यह मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में जाएगा। यदि वाकई ऐसा होता है तो क्रोएशिया का यह लगातार तीसरा पेनल्टी शूटआउट होगा।
एक्सट्रा टाइम के पहले हाफ का खेल शुरू।
स्कोरः इंग्लैंड 1ः क्रोएशिया 1
फुलटाइम
90 मिनटः दूसरे हाफ का खेल खत्म। 3 मिनट का इंजुरी टाइम जोड़ा गया है।
90 मिनटः इंग्लैंड को मिली फ्री किक लेकिन कोई सफलता नहीं।
81 मिनटः क्रोएशिया के पास गोल करने का एक और मौका था। पेरिसिक ने शानदार शॉट लगाया लेकिन इंग्लैंड को गोलकीपर पिकफोर्ड ने अच्छा बचाव किया।
74 मिनटः इस मुकाबले में इंग्लैंड ने अपनी टीम में पहला बदलाव किया है। स्ट्रिंलिंग को बुलाकर रेश्फोर्ड को मैदान पर भेजा गया है।
70 मिनटः दूसरे हाफ का खेल खत्म होने में केवल 20 मिनट का समया बचा है। बढ़त बनाने के लिए दोनों टीमों को एक गोल की तलाश है नहीं तो यह मुकाबला एक्सट्रा टाइम या पेनल्टी शूटआउट में जाएगा।
स्कोरः इंग्लैंड 1ः क्रोएशिया 1
68 मिनटः गोल!!! क्रोएशिया की तरफ से पेरिसिच ने शानदार गोल कर स्कोर को किया 1-1 से बराबर।
58 मिनटः क्रोएशिया को कॉर्नर मिला लेकिन कोई सफलता नहीं।
56 मिनटः इंग्लैंड के पास गोल करने का शानदार मौका था। कप्तान हेरी केन ने डाइविंग हेडर लगाया लेकिन नाकाम रहे।
54 मिनटः क्रोएशिया के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी वॉकनर को भी जबर्दस्ती गेंद उठाने और रेफरी से बहस करने के लिए येलो कार्ड दिखाया गया।
48 मिनटः इस मुकाबले का पहला येलो कार्ड क्रोएशिया के खिलाड़ी रेबिक को मिला। रेबिक ने वॉकनर को फाउल कराने की कोशिश की, जिस कारण उन्हें येलो कार्ड दिया गया।
दूसरे हाफ का खेल शुरू।
हाफ टाइम
स्कोर- इंग्लैंड 1ः क्रोएशिया 0
45 मिनटः पहले हाफ का खेल खत्म। 1 मिनट का समय और जोड़ा गया है।
44 मिनटः क्रोएशिया ने मौके भुनाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे।
40 मिनटः पहले हाफ का खेल खत्म होने में मात्र 5 मिनट का खेल बचा है। इंग्लैंड 1-0 की बढ़त पर है। अब यह देखना होगा कि क्या क्रोएशिया पहले ही हाफ में इंग्लैंड को गोल की बराबरी कर पाती है या नहीं।
30 मिनटः एक बार फिर इंग्लैंड के पास गोल करने का शानदार मौका था। लिंगार्ड ने गेंद को हेरी केन के पास किया लेकिन इंग्लैंड के कप्तान ने यह मौका गंवाया।
24 मिनट: इंग्लैंड के रहीम स्टर्लिंग भी आज अपनी उपयोगिता साबित करने के लिए जोर लगा रहे हैं। उन्होंने क्रोएशियाई डिफेंस को छकाकर गेंद हवा में मार दी जो दूर चली गई। इंग्लैंड का मैच पर पूरी तरह दबदबा।
22 मिनट: हैरी केन की गलती से इंग्लैंड अपनी बढ़त दोगुनी करने में नाकाम हुआ। क्रोएशियाई गोलकीपर ने अपने डिफेंडर को गेंद पास दी। इस पर क्रोएशियाई डिफेंडर से गलती हुई और वह गेंद इंग्लैंड के स्ट्राइकर को पास कर बैठे। हालांकि, इस समय हैरी केन ऑफसाइड पर खड़े थे। उन्हें गेंद मिली, जिस पर उन्होंने गोल किया। मगर रेफरी ने इसे गोल करार नहीं दिया।
19 मिनट: क्रोएशिया ने पहली बार आक्रमण करने का जज्बा दिखाया। इवान पेरिसिच का शॉट काइल वॉल्कर को डिफ्लेक्ट करके गोलपोस्ट से दूर चला गया। रेफरी इस डिफ्लेक्शन को देख नहीं सके और गोल किक का फैसला सुनाया।
15 मिनट: इंग्लैंड की धमाकेदार शुरुआत। पिछले 10 मिनटों में उसने गेंद पर अधिकांश कब्जा बनाए रखा है। हालांकि, इस दौरान उसने गोल करने का कोई मौका नहीं बनाया।
मजेदार फैक्ट:
इंग्लैंड ने 2018 विश्व कप में 9 गोल सेट पीस से दागे। 1966 के बाद से विश्व कप के किसी एक संस्करण में सेट पीस के माध्यम से सर्वाधिक गोल करने का यह भी रिकॉर्ड है।
5 मिनट: गोल!!! लुका मोड्रिक ने ट्रिपियर को गिराया, जिसकी वजह से इंग्लैंड को फ्री किक मिली। ट्रिपियर ने बेहतरीन किक जमाई और क्रोएशियाई गोलकीपर सुबासिच के बाएं ओर के कॉर्नर में गेंद जाली में भेद दी।
दोनों ही टीमों के नेशनल एंथम पूरे हो चुके है। इंग्लैंड की टीम सफेद जर्सी में खेल रही है जबकि क्रोएशिया की टीम काली जर्सी में खेल रही है।
टीमें इस प्रकार हैंः
क्रोएशिया: सुबासिक, वर्सलजको, स्ट्रिनिक, विदा, पेरिसिक, लोरेन, राकिटिच, मॉड्रिच, ब्रोजोविच, मैंडजुकिच, रेबिच।
इंग्लैंड: पिकफोर्ड, वाकर, स्टोन्स, मगुइर, लिंगार्ड, हेंडरसन, स्टर्लिंग, ट्रिपपीयर, यंग, ऐली, केन।