इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर पीटर स्वान का निधन हो गया। उन्होंने बुधवार को 84 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। शेफफील्ड क्लब ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। स्वान 1962 विश्व कप टीम के सदस्य रहे थे। उन्होंने 19 इंग्लिश कैप अपने नाम किए थे।
दरअसल, 1966 में इंग्लैंड ने पहली बार विश्व कप के खिताब पर कब्जा किया था, लेकिन स्वान किसी विवाद के कारण इस विश्व विजेता टीम की हिस्सा नहीं थे। इंग्लैंड ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर पहली बार विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई थी और खिताबी मुकाबले में पश्चिम जर्मनी को 4-2 से हराया था।
दोनों देशों के बीच हुए फाइनल में ज्योफ हर्स्ट का 'विवादित गोल' अभी भी फुटबॉल प्रेमियों की ज़ुबान पर रहता है। बता दें कि स्वान ने 300 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया है।