फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे डिवीजन के क्लब से हारा रीयाल मैड्रिड, लैवोनडोवस्की के गोल से बायर्न को बढ़त

Thu, 21 Jan 2021 11:23 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
real madrid - फोटो : शर्मनाक हार के बाद रीयाल मैड्रिड
विज्ञापन

फुटबॉल जगत से दो बड़ी खबरें आ रहीं हैं। रीयाल मैड्रिड कोपा डेल रे फुटबॉल टूर्नामेंट से बाहर हो गया। दूसरी ओर रॉबर्ट लेवोनडोवस्की के पेनल्टी पर किए गए गोल से बायर्न म्यूनिख ने आग्सबर्ग को 1-0 से हराकर जर्मन फुटबॉल लीग बुंदेसलीगा में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। 

विज्ञापन


तीसरे डिवीजन के क्लब से हारा मैड्रिड 
अलकोयानो की टीम आखिरी क्षणों में 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी, लेकिन इसके बावजूद उसने रीयाल मैड्रिड पर 2-1 से जीत दर्ज की। रीयाल ने एडिर मिलिताओ के 45वें मिनट में किए गए गोल से बढ़त बनाई, लेकिन पूर्वी स्पेन के छोटे से क्लब अलकोयानो की तरफ से 80वें मिनट में जोस सोलबेस ने बराबरी का गोल दाग दिया। इससे मैच अतरिक्त समय तक खिंच गया। अलकोयानो के लिए जुआन कासनोवा ने 115वें मिनट में विजयी गोल किया। इससे पांच मिनट पहले से उसकी टीम दस खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी। इस जीत से अलकोयानो ने अंतिम 16 में जगह बनाई। इस क्लब ने 1946 में कोपा क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। वह स्पेनिश फुटबॉल लीग के पहले डिवीजन में आखिरी बार 1950-51 में खेला था। रीयाल मैड्रिड 2014 के बाद कोपा खिताब नहीं जीत पाया है, इससे पहले रीयाल सोसिडाड ने विलियम जोस के दूसरे हाफ में किए गए दो गोल की मदद से तीसरे डिवीजन के क्लब कोरडोबा को 2-0 से हराया।

बायर्न ने लिपजिग पर चार अंक की बढ़त
बायर्न ने पहले हाफ में दबदबा रखा, लेकिन उसे इसका फायदा केवल 13वें मिनट में मिला जब लेवोनडोवस्की ने पेनल्टी को गोल में बदला। आग्सबर्ग ने दूसरे हाफ में अच्छा खेल दिखाया और कई मौके बनाये। वह हालांकि इसका फायदा नहीं उठा पाया। इस बीच उसने एक पेनल्टी भी गंवायी। लेवोनडोवस्की ने सत्र का अपना 22वां गोल किया जो 17 मैच के बाद लीग का नया रिकार्ड है। बायर्न के इस जीत से 39 अंक हो गये हैं। आरबी लिपजिग 35 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। लिपजिग ने एक अन्य मैच में एमिल फोर्सबर्ग के 70वें मिनट में किये गये गोल से यूनियन बर्लिन को 1-0 से हराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें