फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा विश्वकप फाइनल: अगर स्पेन जीता खिताब तो संन्यास लेंगे डिफेंडर कुकुरेला? कोच को खास तोहफा देने का किया एलान

Sat, 18 Jul 2026 09:50 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

स्पेन के डिफेंडर मार्क कुकुरेला ने कहा है कि अगर उनकी टीम फीफा विश्व कप जीतती है तो वह राष्ट्रीय टीम से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने यह भी वादा किया कि खिताब जीतने पर वह कोच लुइस डे ला फुएंते के चेहरे का टैटू अपने बाइसेप पर बनवाएंगे।
विज्ञापन
मार्क कुकुरेला - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेन के स्टार डिफेंडर मार्क कुकुरेला ने फीफा विश्व कप फाइनल से पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर स्पेन रविवार को फाइनल में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को हराकर विश्व कप जीत जाता है तो वह राष्ट्रीय टीम से संन्यास ले लेंगे। कुकुरेला का मानना है कि यूरोपीय चैम्पियनशिप और विश्व कप जीतने के बाद उनके लिए हासिल करने को कुछ नहीं बचेगा। 27 वर्षीय कुकुरेला ने फ्रांसीसी अखबार ले'एकिप से बातचीत में कहा, 'अगर हम विश्व कप जीत जाते हैं तो अगले ही दिन मैं कोच लुइस डे ला फुएंते को फोन करके कहूंगा कि अब मुझे टीम में नहीं गिना जाए। मैं राष्ट्रीय टीम से संन्यास ले रहा हूं। यूरो कप और विश्व कप जीतने के बाद इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।'
विज्ञापन

पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा प्रदर्शन
कुकुरेला स्पेन के लिए पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन फॉर्म में रहे हैं। उन्होंने टीम के सभी मुकाबलों में पूरे 90 मिनट खेलते हुए मजबूत डिफेंस की अगुवाई की। स्पेन ने सात मैचों में सिर्फ एक गोल खाया है, जो उसकी रक्षात्मक मजबूती को दर्शाता है।

फाइनल तक का स्पेन का सफर
स्पेन ने विश्व कप अभियान की शुरुआत केप वर्डे के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ से की थी। इसके बाद टीम ने लगातार छह मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई। नॉकआउट चरण में स्पेन ने ऑस्ट्रिया, पुर्तगाल, बेल्जियम और फ्रांस जैसी मजबूत टीमों को हराया। 2010 के बाद यह पहला मौका है जब स्पेन विश्व कप फाइनल में पहुंचा है।

कोच के सम्मान में टैटू बनवाने का वादा
कुकुरेला ने एक और दिलचस्प वादा किया। उन्होंने कहा कि यदि स्पेन विश्व कप जीतता है तो वह मुख्य कोच लुइस डे ला फुएंते के चेहरे का छोटा-सा टैटू अपने बाइसेप पर बनवाएंगे। उन्होंने कहा, 'अगर हम विश्व कप जीतते हैं तो मैं अपने बाइसेप पर लुइस डे ला फुएंते के चेहरे का छोटा टैटू बनवाऊंगा।'
विज्ञापन

अर्जेंटीना के सामने बड़ी चुनौती
अब फाइनल में स्पेन का सामना मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना से होगा। लियोनेल मेसी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना लगातार दूसरा विश्व कप खिताब जीतने उतरेगी, जबकि स्पेन 2010 के बाद अपना दूसरा विश्व कप जीतने की कोशिश करेगा। अगर स्पेन खिताब जीतने में सफल रहता है तो कुकुरेला का यह मुकाबला राष्ट्रीय टीम के लिए आखिरी मैच भी साबित हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें