फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन के बीच इंग्लैंड की महिला फुटबॉल में मिले 32 पॉजिटिव मामले

Wed, 23 Dec 2020 06:39 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
फुटबॉल-कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ब्रिटेन में कोविड-19 के नए स्ट्रेन मिलने के बाद से पूरी दुनिया सहमी हुई है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए हर तरफ प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने करने के निर्देश दिए जाने लगे हैं। वहीं इंग्लैंड की महिला फुटबॉल में कोरोना वायरस संक्रमण के 32 मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। शीर्ष दो फुटबॉल लीग में 864 खिलाड़ियों और क्लब के स्टाफ के परीक्षण में ये मामले सामने आए हैं। महिला सुपर लीग और महिला चैंपियनशिप में साप्ताहिक परीक्षण के बाद इंग्लिश फुटबॉल संघ द्वारा घोषित ये सर्वाधिक कोविड-19 मामले हैं।

विज्ञापन


इंग्लैंड में कोविड-19 के नए संक्रमण के फैलने को लेकर जारी चिंताओं के बीच बड़ी संख्या में पॉजिटिव मामलों का सामने आना चिंता की बात है। कुल परीक्षणों के लगभग चार प्रतिशत मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले इंग्लिश फुटबॉल संघ ने 19 से 25 अक्टूबर के बीच सर्वाधिक 10 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की थी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि टीमें रविवार को अपने पिछले मुकाबले खेलने के बाद अगले महीने तक शीतकालीन ब्रेक पर हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें