फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला फुटबॉल विश्व कप: फ्रांस और नॉर्वे बाहर, सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अमेरिका का मुकाबला

Sun, 30 Jun 2019 06:02 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिका vs इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इंग्लैंड ने एकतरफा मुकाबले में नार्वे को 3-0 से पराजित कर लगातार दूसरी बार फीफा महिला विश्व कप फुटबॉल के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। जिल स्कॉट ने खेल शुरू होने के तीन मिनट बाद ही गोल कर इंग्लैंड को बढ़त दिला दी। इसके बाद एलेन व्हाइट ने 40वें और लुसी ब्राउजे ने 57वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। व्हाइट का यह विश्व कप में पांचवां गोल है और वह सर्वाधिक गोल करने में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गई हैं। उनके अलावा अमेरिका की एलेक्स मोर्गन और ऑस्ट्रेलिया की सैम केरर के भी पांच-पांच गोल हैं।

विज्ञापन


यह लगातार दूसरा मौका है जब इंग्लैंड ने नार्वे को विश्व कप से बाहर किया। 2015 में इंग्लैंड ने नार्वे को अंतिम 16 में हराया था। 

विज्ञापन

अमेरिका ने मेजबान फ्रांस को हराया

अमेरिका महिला फुटबॉल - फोटो : social media
वहीं दूसरे क्वार्टरफाइनल मुकाबले में अमेरिका ने अपना वर्चस्व बरकरार रखते हुए मेजबान फ्रांस को 2-1 से हराया। अमेरिका की तरफ से मेगन रिपैनो ने दोनों गोल किए और टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने में सफल रही। इसी के साथ अमेरिका लगातार 8 बार फुटबॉल विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले टीम बन गई है।

अब मंगलवार को सेमीफाइनल में अमेरिका का मुकाबला इंग्लैंड के साथ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें