फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

El Classico: गावी की बदौलत बार्सिलोना ने रियल मैड्रिड को 3-1 से हराया, 14वीं बार जीता स्पैनिश सुपर कप

Mon, 16 Jan 2023 12:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियाद

सार

मैच का पहला गोल गावी ने 33वें मिनट में दागा। इसके बाद उनके असिस्ट पर लेवांदॉस्की ने 45वें मिनट में बार्सिलोना के लिए दूसरा गोल किया। गावी के एक बार फिर शानदार पास दिया, जिस पर पेड्री ने 69वें मिनट में गोल दाग अपनी टीम को 3-0 से आगे कर दिया।
विज्ञापन
स्पैनिश सुपर कप के साथ बार्सिलोना की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बार्सिलोना ने रविवार को सऊदी अरब में रियल मैड्रिड को 3-1 से हराकर स्पेनिश सुपर कप जीता। कोच जावी हर्नांडीज के इस टीम का पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली ट्रॉफी है। युवा मिडफील्डर गावी ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने खुद स्कोर करने के साथ दो असिस्ट भी किए। रॉबर्ट लेवांदॉस्की और पेड्री गोंजालेज को गोल करने में मदद भी की। काफी समय बाद बार्सिलोना ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। बार्सा में एक खिलाड़ी के रूप में सफलता का आनंद लेने के बाद, जावी नवंबर 2021 में टीम के कोच के तौर पर लौटे। एक साल की कड़ी मेहनत के बाद अब प्रतीत हो रहा है कि उनकी टीम सही दिशा में चल रही है।
विज्ञापन



गावी

मैच का पहला गोल गावी ने 33वें मिनट में दागा। इसके बाद उनके असिस्ट पर लेवांदॉस्की ने 45वें मिनट में बार्सिलोना के लिए दूसरा गोल किया। गावी के एक बार फिर शानदार पास दिया, जिस पर पेड्री ने 69वें मिनट में गोल दाग अपनी टीम को 3-0 से आगे कर दिया। इससे रियल मैड्रिड की टीम उबर नहीं सकी। करीम बेंजेमा ने इंजरी टाइम (90+3वें मिनट) में गोल जरूर दागा, लेकिन वह अपनी टीम की वापसी नहीं करा सके। इस तरह बार्सिलानो ने 3-1 से जीत दर्ज की। 

मैड्रिड के कोच कार्लो एंसेलोट्टी को 2014 के बाद से किसी भी फाइनल में अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, बार्सिलोना ने 14वीं बार स्पैनिश सुपर कप का खिताब अपने नाम किया। बार्सिलोना के कप्तान सर्जियो बुस्केट्स ने मैच के बाद कहा- हम जानते थे कि हमारे पास मौका है। हम क्लब और ड्रेसिंग रूम में बदलावों के दौर से गुजरे हैं और यह हमें और अधिक खिताबों के लिए लड़ते रहने के लिए मजबूत करेगा।

Barca beats Real Madrid to win Spanish Super Cup
गावी और लेवांदॉस्की
विज्ञापन

जावी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- गावी एक बच्चा है जो हम सभी को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित करता हैष जब आप उसे इस तरह से खेलते हुए देखते हैं, तो वह अपना सबकुछ न्योछावर कर देता है। वह एक ऐसा चरित्र है जो टीम के लिए कुछ भी करने को तैयार है। उसके पास नेतृत्व करने की क्षमता है। यह उसके दिल से आता है, जो कि शानदार है। मैं चाहता हूं कि वह इस क्षमता को कभी कम न होने दे। 2022 में गोल्डन बॉय अवॉर्ड जीतने वाले गावी ने दिखाया कि बार्सिलोना आने वाले वर्षों में अच्छे हाथों में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें