संयुक्त राष्ट्र के सत्र को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएनआई
ईस्ट बंगाल फुटबॉल कल्ब ने शनिवार को अपने 100 साल पूरे कर लिए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे जुड़े फुटबॉलरों, क्लब के सदस्यों और दर्शकों को शुभकामनाएं दीं।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, 'ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब के 100 साल पूरे होने पर फुटबॉलरों, क्लब के सदस्यों और निश्चित रूप से फैंस को शुभकामनाएं। यह भारतीय खेल और पश्चिम बंगाल की फुटबॉल परंपराओं तथा खेल प्रेम की संस्कृति के लिए एक मील का पत्थर है। ईस्ट बंगाल की मशाल हमेशा के लिए मैदान को रौशन करती रहे।'
एक अगस्त 1920 को शुरू हुए इस कल्ब से पूर्व भारतीय कप्तान बाइचुंग भूटिया जैसे दिग्गज खिलाड़ी जुड़े रहे हैं। इस क्लब ने 26 जुलाई 2003 को भारतीय फुटबॉल में इतिहास रचते हुए आसियान कप जीता था। इसके बाद आधिकारिक तौर पर मान्यता प्राप्त एशियाई फुटबॉल टूर्नामेंट जीतने वाला भारत का पहला क्लब बना था।